फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Gang selling stolen diesel and petrol busted, five arrested including mastermind

Kanpur: चोरी का डीजल-पेट्रोल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार

Wed, 09 Apr 2025 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Apr 2025 10:51 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने चोरी का डीजल-पेट्रोल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 35 लाख कीमत का 31 सौ लीटर डीजल, 39 सौ लीटर एमटीओ बरामद किया।

विज्ञापन
Kanpur: Gang selling stolen diesel and petrol busted, five arrested including mastermind
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पनकी पुलिस ने टैंकर का सील लूज कर डीजल और पेट्रोल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड, पेट्रोल-डीजल खरीदने वाले भी शामिल हैं। आरोपियों की पहचान पनकी के शाहपुर निवासी मास्टरमाइंड विनोद वर्मा उर्फ पप्पू, उन्नाव के बांगरमऊ पतसिया निवासी सजल कुशवाहा, बिठूर के चन्दुला इटरा निवासी उदय सिंह, सचेंडी के खानपुर निवासी रामप्रकाश उर्फ बहादुर और बिहार के जमुई धमना निवासी धर्मेन्द्र कुमार पांडेय के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मास्टरमाइंड का भाई मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 35 लाख कीमत का कई ड्रम में भरा 3150 लीटर डीजल, एक टैंकर में भरा 3900 लीटर मिनरल तेल (एमटीओ), एक लोडर, एक वैगनआर कार और 11 खाली ड्रम बरामद किया है। एडीसीपी पश्चिम विजयेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिली थी कि इंडियन ऑयल डिपो के पीछे पप्पू का बाड़ा चलता है। वहां पर चोरी का पेट्रोल और डीजल बेचा जाता है। इसके बाद इंस्पेक्टर पनकी मानवेन्द्र सिंह ने स्वाट टीम के साथ मिलकर मौके पर छापा मारा और गिरफ्तारी की।
विज्ञापन

सील लीक कर चोरी करते थे
पकड़े गए आरोपी इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से निकलने वाले टैंकरों की सील लीक कर पेट्रोल और डीजल की चोरी कर लेते थे। इसे विनोद वर्मा खरीदता था। फिर वह आसपास के इलाके में मौजूद छोटे गिरोहों के लोगों को माल बेंच देता था। विनोद वर्मा ने पूछताछ में बताया कि वो डीजल का काम ज्यादा करता था। चोरी करने वालों से 65 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से डीजल खरीदकर 76 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेच देता। पेट्रोल को 69 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदकर 79 रुपये प्रति लीटर में बेचता था।

 

नागालैंड ले जाने से पहले विनोद के बाड़े में पहुंचा टैंकर
बिहार निवासी टैंकर चालक धर्मेन्द्र कुमार 39 हजार लीटर एमटीओ लेकर वह भौंती से नागालैंड के लिए निकला था। रास्ते में वह विनोद के बाड़े में पहुंच गया। वहां वह करीब दस लीटर विनोद को एमटीओ 40 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचकर आगे जाने वाला था। एमटीओ एक ऐसा केमिकल है जो पेंट में थिनर की तरह काम करता है। इसके अलावा वार्निशिंग में भी प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed