फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur gang misdeed case, police taken dna sample of victim

कानपुर: सामूहिक दुष्कर्म मामले में शक के दायरे में आया पीड़िता का पिता, लिया गया डीएनए सैंपल

Wed, 05 Jan 2022 02:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Jan 2022 02:11 PM IST
सार

ककवन थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले साल अक्तूबर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। किशोरी गर्भवती भी थी। मामले में गांव निवासी युवक करन, लेखपाल रंजीत व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पिछले महीने प्रसव के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी। मामले में पीड़िता के पिता का डीएनए सैंपल लिया गया है। 

विज्ञापन
kanpur gang misdeed case, police taken dna sample of victim
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के ककवन में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की जांच में नया मोड़ आया है। शक के दायरे में पीड़िता का पिता आया है। इसलिए पुलिस ने मंगलवार को उसका डीएनए सैंपल संरक्षित कराया। पुलिस का दावा है कि कुछ अहम तथ्य सामने आए हैं, इसलिए पीड़िता के पिता की डीएनए जांच जरूरी है।
विज्ञापन


ककवन थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले साल अक्तूबर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। किशोरी गर्भवती भी थी। मामले में गांव निवासी युवक करन, लेखपाल रंजीत व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


पिछले महीने प्रसव के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी। नवजात मृत पैदा हुआ था। तब मामले ने तूल पकड़ा। पुलिस ने लेखपाल रंजीत को जेल भेजा था। इसके पहले करन को जेल भेज चुकी थी। पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर रंजीत व करन की डीएनए जांच के लिए सैंपल कलेक्ट कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जब विवेचना की गई तो कुछ तथ्य ऐसे सामने आए जिससे शक के दायरे में पीड़िता का पिता भी आया है। इसलिए उनका डीएनए सैंपल संरक्षित कराया गया है। मामले में एक प्रधान पति समेत तीन से चार और लोगों के डीएनए सैंपल लिए जाने हैं। ये सभी शक के दायरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed