फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fourth accused arrested for chopper attack on LLB student

Kanpur: एलएलबी छात्र पर चापड़ से हमले का चौथा आरोपी प्रिंस गिरफ्तार, घटना के बाद से था फरार

Wed, 29 Oct 2025 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Oct 2025 11:46 PM IST
सार

एलएलबी छात्र पर चापड़ से हमले के चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल स्टोर संचालक समेत तीन पहले ही जेल जा चुके।

विज्ञापन
Kanpur: Fourth accused arrested for chopper attack on LLB student
प्रिंस राज श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विनायकपुर में एलएलबी छात्र पर चापड़ से हमला करने के आरोपी प्रिंस राज श्रीवास्तव को रावतपुर पुलिस ने बुधवार को कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक समेत तीन को पहले ही जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


केशवपुरम निवासी एलएलबी छात्र अभिजीत सिंह पर 25 अक्तूबर की रात करीब दस बजे चापड़ से हमला हो गया था। वह विनायकपुर स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने गया था। हमले में उसके हाथ की दो अंगुलियां और पेट की आंतें कट गई थीं। पुलिस ने अभिजीत सिंह पर ही रंगदारी मांगने और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसके मामा की ओर से मेडिकल स्टोर संचालक अमर सिंह, उसके भाई विजय सिंह, प्रिंस राज श्रीवास्तव और निखिल के खिलाफ एफआईआर कराई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस की लापरवाही सामने मिली थी। चौकी इंचार्ज सचिन भाटी को निलंबित कर दिया गया, जबकि इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच चल रही है। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि प्रिंस राज श्रीवास्तव को बुधवार दोपहर कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed