फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Four-year-old child dies after drowning in a water chamber; family left devastated

कानपुर में दर्दनाक हादसा: पानी के चेंबर में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 26 Oct 2026 09:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 26 Oct 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Four-year-old child dies after drowning in a water chamber; family left devastated
इसी चेंबर में गिरकर बच्चे की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

चकेरी के सनिगवां बंबा इलाके में सोमवार देर शाम घर के पास स्थित सर्विस सेंटर के बाहर बने पांच फीट गहरे वाटर टैंक में गिरकर तीन साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई। डेढ़ घंटे से बच्चे की तलाश में जुटे परिजन को उसका शव टैंक में उतराता मिला। परिजन ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने खुले टैंक पर पटरा रखकर उसे बंद करवा दिया। शव परिजन के हवाले किया गया।

विज्ञापन


सनिगवां के बंबा इलाके के निवासी मो. रफीक मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी सहाना और बेटे गुफरान, कुर्बान हैं। सबसे छोटा बेटा निहाल (3) साेमवार शाम को तीन माह बाद अपनी मां के साथ ननिहाल से लौटा था। मां अंदर चली गई जबकि निहाल बाहर बच्चों के साथ खेलने लगा।
विज्ञापन


खेलते हुए सर्विस सेंटर के टैंक के पास पहुंचा और उसी में गिर गया। साथ में खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। निहाल घर नहीं लौटा तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। कुछ लोगों को उसका शव वाटर टैंक में उतराता नजर आया तो परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि परिजन ने कार्रवाई से इन्कार किया। पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Four-year-old child dies after drowning in a water chamber; family left devastated
घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को बंद था सर्विस सेंटर
सोमवार को साप्ताहिक बंदी के चलते मार्केट बंद थी। इसी के चलते बाइक सर्विस सेंटर भी बंद था। इसी सर्विस सेंटर के आगे उसने वाहनों की धुलाई के लिए टैंक बना रखा था। हालांकि, उसे बंद नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed