फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Four trains were delayed by two to four hours due to OHE line breakdown

Kanpur: ओएचई लाइन टूटने से चार ट्रेनें दो से चार घंटे लेट पहुंचीं

Sat, 26 Oct 2024 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Four trains were delayed by two to four hours due to OHE line breakdown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
झांसी कानपुर रेलवे रूट पर ओएचई लाइन टूटने से झांसी की ओर आने वाली चार ट्रेनें दो से लेकर चार घंटे की देरी से कानपुर और आगे के स्टेशनों पर पहुंचीं। शनिवार की शाम चार बजे झांसी के पूंछ कस्बे के बड़ेरा रोड क्रॉसिंग के पास ग्वालियर जा रही बरौनी एक्सप्रेस के सामने अचानक गोवंश आ गया। ट्रेन की टक्कर से गोवंश उछलकर ओएचई लाइन तक पहुंच गया, जिससे तार टूट गए। इसके बाद बरौनी एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे वहीं खड़ी रही। रेलवे के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और लाइन की मरम्मत शुरू कराई। इस दौरान झांसी से कानपुर आने वाली चार ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से गईं। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने से पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस 01431, अहमदाबाद दरभंगा 09465, गोरखपुर यशवंतपुर 12591, गोरखपुर दहानु रोड स्पेशल 09032, गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस 11080 प्रभावित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed