फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Four more weekly trains will run between Delhi-Prayagraj

Kanpur: दिल्ली-प्रयागराज के बीच चलेंगी चार और साप्ताहिक ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 07 Aug 2025 11:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Four more weekly trains will run between Delhi-Prayagraj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व पर दो जोड़ी विशेष साप्ताहिक त्योहार ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह सभी दिल्ली-प्रयागराज के बीच चलेंगी और गोविंदपुरी पर ठहराव होगा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि आठ से 15 अगस्त तक हर शुक्रवार को ट्रेन नंबर 02417 प्रयागराज से सुबह 9:35 बजे रवाना होगी। फतेहपुर होते हुए 12:15 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद यहां से विभिन्न स्टेशनों से होते हुए रात 8:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसकी रिवर्स नौ से 16 अगस्त तक हर शनिवार को चलेगी। ट्रेन नंबर 02418 दिल्ली से सुबह 9:30 बजे चलेगी और विभिन्न स्टेशन होते हुए शाम चार बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। यहां से पांच मिनट बाद 4:05 बजे रवाना होकर शाम 7:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी तरह प्रयागराज-दिल्ली सुपरफास्ट विशेष साप्ताहिक ट्रेन नंबर 02421 प्रयागराज से नाै अगस्त की सुबह 9:35 बजे चलेगी। फतेहपुर होते हुए दोपहर 12:15 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। पांच मिनट बाद विभिन्न स्टेशन होते हुए रात 8:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 16 अगस्त को इसकी रिवर्स 02422 दिल्ली से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशन होते हुए दोपहर चार बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। फतेहपुर होते हुए रात 7:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed