फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Four dengue patients were found, two died of fever, outbreak of pneumonia increased along with viral

कानपुर: डेंगू के चार मरीज मिले, बुखार से दो की मौत, वायरल के साथ निमोनिया का भी प्रकोप बढ़ा

Sat, 04 Sep 2021 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 Sep 2021 12:22 AM IST
सार

कानपुर सहित आसपास के जिलों में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हर रोज बच्चों की मौतें हो रही हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Four dengue patients were found, two died of fever, outbreak of pneumonia increased along with viral
डेंगू

विस्तार

कानपुर में डेंगू और वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पताल में बढ़ गई है। शुक्रवार को डेंगू के चार और मरीज मिले। वहीं, बुखार से दो की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य सरकारी अस्पतालों में डेंगू की कंफमेट्री जांच न होने के कारण सैकड़ों मरीज निजी पैथोलॉजी में महंगी जांच कराने के लिए मजबूर हैं। 
विज्ञापन


बिंदकी (फतेहपुर) निवासी हरिकेश अग्रवाल के आठ वर्षीय बेटे कार्तिक को एक हफ्ते से बुखार आ रहा है। परिजन घर में ही इलाज करा रहे थे। रात में उसकी हालत बिगड़ी। शुक्रवार भोर पहर परिजन उसे कांशीराम अस्पताल लाए। पिता ने बताया कि कांशीराम में डॉक्टरों ने उसे वायरल न्यूमोनाइटिस होने की आशंका जताई।
विज्ञापन


हालत गंभीर बताते हुए उसे हैलट रेफर कर दिया। वह बेटे को हैलट ला रहे थे, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसी तरह जाजमऊ निवासी शिवेंद्र (53) ने चकेरी के एक अस्पताल में वायरल के साथ किडनी की बीमारी के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग चिकित्सालय में बुखार से पीड़ित 16 बच्चे भर्ती हुए। डेंगू के भी चार मरीज मिले हैं। इनमें तीन शहर और एक रोगी कन्नौज जिले का है। हैलट ओपीडी, इमरजेंसी और मेडिसिन विभाग में भी ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

मेडिसिन विभाग में भी बेड कम पड़ने लगे हैं। 10 दिन में डेंगू सहित अन्य तरह के बुखार से पीड़ित करीब 20 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। उधर, मेडिकल कालेज की उपप्राचार्य व मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरी ने बताया कि संक्रामक बीमारियों का कहर बढ़ता जा रहा है। मरीजों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई है।

वायरल के कई मरीजों में प्लेटलेट्स भी घट रही है
सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि डेंगू के चार और रोगी मिले हैं। नगर में पटकापुर, ग्वालटोली और कल्याणपुर में रोगी मिले हैं। जबकि बाल रोग चिकित्सालय में भर्ती एक बच्चे की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। कन्नौज से तीमारदार इलाज कराने के लिए लाए हैं। कन्नौज सीएमओ को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed