फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Food inspector suspended yet traders angry they will form human chain and march to police station

Kanpur: खाद्य निरीक्षक निलंबित, फिर भी व्यापारियों में आक्रोश; मानव श्रृंखला बनाकर थाने जाएंगे व्यापारी

Thu, 11 Dec 2025 09:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Dec 2025 09:18 AM IST
सार

Kanpur News: सरसौल में खाद्य निरीक्षक अनिल पाल द्वारा 10,500 रुपये की उगाही के मामले में उच्च अधिकारियों ने उन्हें निलंबित कर दिया है। हालांकि, महाराजपुर पुलिस द्वारा रुपये वापस न कराने और कार्रवाई में देरी के विरोध में व्यापारी गुरुवार को मानव श्रृंखला बनाकर थाने तक विरोध मार्च करेंगे।

विज्ञापन
Kanpur Food inspector suspended yet traders angry they will form human chain and march to police station
जानकारी देते व्यापारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे में तीन दिसंबर को आयुष जनरल स्टोर संचालक राजेश गुप्ता से खाद्य निरीक्षक अनिल पाल द्वारा जांच और सैंपलिंग के नाम पर बीस हजार रुपये की मांग किए जाने और बाद में 10 हजार पांच सौ रुपये की उगाही किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। व्यापारी ने बताया कि छह हजार नगद, चार हजार ऑनलाइन और पांच सौ रुपये निरीक्षक के साथ आए चालक को दिए गए थे।

विज्ञापन

घटना के बाद उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा की अगुवाई में व्यापारियों ने महाराजपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी थाना स्तर से कोई कदम न उठाए जाने पर व्यापारियों ने गुरुवार दोपहर बारह बजे मानव श्रृंखला बनाकर थाने के बाहर एकत्रित होने का आह्वान किया था।

विज्ञापन

रुपये वापस कराने में कोई प्रयास नहीं किया
इसी बीच बीती रात उच्च अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए खाद्य निरीक्षक अनिल पाल को निलंबित कर दिया है। व्यापारी नेता महेश वर्मा ने निलंबन की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही महाराजपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने व्यापारी के रुपये वापस कराने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया है।

न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा
महेश वर्मा ने स्पष्ट किया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार दोपहर बारह बजे सभी व्यापारी महाराजपुर अंडरपास पर एकत्रित होकर मानव श्रृंखला बनाएंगे और इसके बाद थाने पहुंचकर अपनी बात मजबूती से रखेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed