फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fog stopped the movement of 35 trains, more than 3000 tickets were canceled

Kanpur: कोहरे ने रोकी 35 ट्रेनों की चाल, 3000 से अधिक टिकट कराए गए निरस्त

Tue, 20 Dec 2022 09:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Dec 2022 09:50 PM IST
सार

कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Kanpur: Fog stopped the movement of 35 trains, more than 3000 tickets were canceled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने का असर परिवहन सेवा पर जारी है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से आने और जाने वाली करीब 35 ट्रेनें 10 घंटे तक की देरी से मंगलवार को आईं और गईं। 22 बसें भी झकरकटी बस अड्डे पर सुबह देरी से पहुंचीं। दिल्ली से आने वाली कई प्रीमियम ट्रेनें भी अपने निर्धारित से साढ़े छह घंटे की देरी से सेंट्रल पहुंचीं।

विज्ञापन


सुबह छह बजे आने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे कानपुर पहुंची। इसी तरह स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से दोपहर डेढ़ बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची और नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से दोपहर 1:05 बजे सेंट्रल आई। तीन हजार से अधिक यात्रियों ने यात्री निरस्त कर टिकट का रिफंड लिया।

विज्ञापन

इन ट्रेनों के यात्री सेंट्रल पर करते रहे इंतजार
मुंबई-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटे की देरी से दोपहर सवा एक बजे सेंट्रल आई। ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, गोरखपुर-अनवरगंज चौरीचोरा एक्सप्रेस दो घंटे, फफूंद-कानपुर मेमू छह घंटे, सूबेदारगंज-कानपुर मेमू दो घंटे, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी तीन घंटे, खजुराहो-कानपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, संबलपुर-जम्मूतवी दो घंटे, झारखंड संपर्कक्रांति एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा साढ़े तीन घंटे, गरबा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नई दिल्ली-रांची गरीबरथ चार घंटे, दिल्ली- सियालदह राजधानी साढ़े तीन घंटे की देरी से कानपुर पहुंचीं। 

22 बसें देरी से आईं, 16 के फेरे घटाए
कोहरे की वजह से सुबह सुबह छह बजे से नौ बजे तक आने वाली 22 बसें तीन से चार घंटे की देरी से आईं। सुबह यात्री कम होने से बुंदेलखंड, दिल्ली और आगरा जाने वाली 16 बसों के फेरों को कम कर दिया गया। गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, रायबरेली, जौनपुर, झांसी, हमीरपुर, आगरा से आने वाली 22 बसें सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक पहुंचीं। इन बसों से वापसी करने वाले यात्रियों को तीन से चार घंटे तक सेंट्रल स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। झकरकटी बस अड्डा के प्रभारी कमल आर्या ने बताया कि कोहरे की वजह से बसें लेट हो रही हैं और यात्रियों ने भी अपनी यात्रा टाल दी। इसलिए सुबह के वक्त लोड कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed