Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fog delays special trains by 15 hours, causing inconvenience to passengers

Kanpur: कोहरे से 15 घंटे तक स्पेशल ट्रेनें लेट, यात्री हुए परेशान, 835 यात्रियों ने रद्द की यात्रा

Sun, 16 Nov 2025 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Fog delays special trains by 15 hours, causing inconvenience to passengers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सर्दी शुरू होते ही कोहरे की वजह से ट्रेनों की चाल धीमी पड़ने लगी है। लंबे रूट की स्पेशल ट्रेनें लेट हो रही हैं। रविवार को मुंबई, दिल्ली, अजमेर जैसे रूटों की आधा दर्जन से अधिक स्पेशल व नियमित ट्रेनें 15 घंटे तक देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन आईं। इस वजह से यात्री और उनके परिजन परेशान रहे। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। करीब 835 यात्रियों ने अपनी यात्रा भी रद्द की।
विज्ञापन


सर्दी में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से लोको पायलट को सिग्नल देखने में कठिनाई होती है। सुरक्षा के लिए ट्रेनों की गति कम करनी पड़ती है जिससे ये घंटों देरी से चलती हैं। रविवार को 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल पौने 13 घंटे, 04152 एलटीटी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 13 घंटे, 04453 मानसी-नई दिल्ली स्पेशल 08:30 घंटे, 04449 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 11:30 घंटे, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल छह, 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ 15 घंटे, 15483 सिक्किम महानंदा 04:30 घंटे, 07076 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल 07:30 घंटे, 08764 सुल्तानपुर दुर्गा स्पेशल पांच, 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल 15 घंटे, 02418 दिल्ली प्रयागराज स्पेशल 07:30 घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन आई। कोहरे की मार को देखते हुए कई ट्रेनें पहले ही कैंसिल की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed