फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fog affects train services, Lucknow Tejas Express arrives 13 hours late

Kanpur: कोहरे का असर, 13 घंटे देर से आई लखनऊ तेजस, परेशान हुए यात्री

Sat, 27 Dec 2025 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Dec 2025 11:42 PM IST
सार

ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से 1230 यात्रियों ने टिकट लौटाए। 32 यात्रियों ने दूसरी ट्रेन से यात्रा की।

विज्ञापन
Kanpur: Fog affects train services, Lucknow Tejas Express arrives 13 hours late
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे का असर दिल्ली, हावड़ा, मुंबई रूटों की ट्रेनों पर रहा। शनिवार को इन रूटों से आने वाली राजधानी, शताब्दी व श्रमशक्ति सहित 42 ट्रेनें 12 घंटे तक की देरी से सेंट्रल आईं। इसके साथ ही यात्री संख्या कम होने के कारण रोडवेज की 14 बसों को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


कोहरे में शनिवार को 22436 वाराणसी वंदे भारत आठ घंटे, 22426 अयोध्या वंदेभारत सात घंटे, 12004 स्वर्ण शताब्दी साढ़े पांच घंटे, 12302 हावड़ा राजधानी छह घंटे, 12314 सियालदह राजधानी सात घंटे, 82502 नई दिल्ली लखनऊ तेजस 13 घंटे लेट रही। वहीं, 20176 आगरा कैंट बनारस वंदेभारत 4.30 घंटे, 20802 मगध 10, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 11.30 घंटे, 15706 चंपारण हमसफर 21 घंटे, 12452 श्रमशक्ति नौ, 14118 कालिंदी एक्सप्रेस सात, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 13 घंटे, 12312 नेताजी एक्सप्रेस पांच और 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 12 घंटे देर से आई। इस कारण यात्री ठंड ओर गलन में परेशान रहे। लेटलतीफी की वजह से 1230 यात्रियों ने टिकट लौटाए। वहीं, कनेक्टिंग रिजर्वेशन की वजह से करीब 32 यात्रियों को दूसरी ट्रेनों में सफर की छूट दी गई।
विज्ञापन


14 रोडवेज बसें निरस्त
झकरकटी और चुन्नीगंज बस अड्डे पर शनिवार सुबह कोहरे और गलन की वजह से चार से 10 बजे तक यात्री लोड न के बराबर रहा। इस कारण 14 बसों को निरस्त करना पड़ा क्योंकि 35 सवारी होने पर ही बस चलाई जाती है। निरस्त की गईं बसों में पांच से 17 तक ही सवारियां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed