फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur flights to other cities soon

दिल्ली के अलावा कानपुर से अन्य शहरों के लिए फ्लाइटें जल्द

Wed, 25 Jan 2017 04:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 25 Jan 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
Kanpur flights to other cities soon
कानपुर फ्लाइट
जल्द ही कानपुर से दिल्ली के अलावा अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइटें मिलने लगेंगी। यहां से निजी छोटे एयरक्राफ्ट भी उड़ान भरेंगे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कि सात सदस्यीय टीम ने यहां सिविल एयरोड्रम का सर्वे किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक वसीम अहमद अंसारी ने बताया कि सर्वे काफी सकारात्मक रहा है। जल्द ही टीम इस सर्वे रिपोर्ट को डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन को भेज देगी। जिसके बाद एयरक्राफ्ट का संचालन संभव होगा।
विज्ञापन

कई कंपनियों ने दिखाई थी दिलचस्पी
कानपुर से एयरक्राफ्ट की उड़ान के लिए कुछ माह पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से टेंडर जारी किया गया था। इसमें कई निजी विमान कंपनियों ने एयरक्राफ्ट के संचालन के लिए दिलचस्पी दिखाई थी।
विज्ञापन

उद्योग और शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
कई शहरों की कनेक्टिविटी से शहरियों को काफी फायदा मिलेगा। पांच से 12 सीटर छोटे एयरक्राफ्ट से शहर के उद्योग और शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। एयरक्राफ्ट के लिए अभी कोई किराया नहीं तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 मार्च के बाद रोज मिलेगी फ्लाइट
लंबे समय के बाद 10 दिसंबर से कानपुर से दिल्ली के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट उड़नी शुरू हुई थी। अब इसे नियमित करने की प्लानिंग तेज कर दी गई है। बताया जाता है कि 26 मार्च के बाद से इसे नियमित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed