{"_id":"67a257f7d90d4b1468064553","slug":"kanpur-flight-to-hyderabad-will-run-till-26th-frequency-will-increase-as-per-passenger-load-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 26 तक चलेगी हैदराबाद की फ्लाइट, यात्री लोड मिलने पर बढ़ेंगे फेरे, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 26 तक चलेगी हैदराबाद की फ्लाइट, यात्री लोड मिलने पर बढ़ेंगे फेरे, ये रही पूरी जानकारी
Tue, 04 Feb 2025 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:41 PM IST
सार
Kanpur News: शहर से अब हर बुधवार को दो फ्लाइटें उड़ान भरेंगी। इससे पहले सिर्फ बंगलूरू के लिए दो फ्लाइटें थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर से हैदराबाद जाने वालों के लिए खुशखबरी है। अब चकेरी एयरपोर्ट से हर बुधवार को दो फ्लाइट चलेंगी। अभी तक एक फ्लाइट चल रही थी। यात्री लोड बढ़ने के कारण के कारण एक और फ्लाइट बढ़ाई गई है। फिलहाल यह व्यवस्था पांच फरवरी से 26 फरवरी तक रहेगी। यात्री लोड मिला तो व्यवस्था जारी रखी जाएगी।
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, कानपुर से हैदराबाद के लिए सप्ताह में चार दिन इंडिगो की फ्लाइट पहले से उपलब्ध हैं। यह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार औऱ रविवार को चलती है। फरवरी में हैदराबाद की एक और साप्ताहिक फ्लाइट शुरू करने के प्रस्ताव को मंत्रालय ने अनुमति दे दी है। भेजे गए शेड्यूल को भी नियमित करने का आदेश मिल गया है। निर्धारित शेड्यूल के आधार पर दूसरी नई साप्ताहिक फ्लाइट प्रत्येक बुधवार से उड़ान भरना शुरू करेगी।
प्रायोगिक तौर पर इसका संचालन 5, 12, 19 और 26 फरवरी को होगा। यात्री लोड पर्याप्त मिलने पर इस व्यवस्था को नियमित किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि अभी हैदराबाद की फ्लाइट फुल होकर रवाना होती है। कई यात्री सीट न मिलने से अमौसी एयरपोर्ट का रुख करते हैं। इस कारण ही दूसरी फ्लाइट का संचालन शुरू किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले यहां से सिर्फ बंगलूरू के लिए दो फ्लाइटें संचालित की गई थीं।

महाकुंभ तक पहुंचने में दक्षिण भारतीय यात्रियों को होगी सहूलियत
महाकुंभ के दौरान चार अतिरिक्त दिन कानपुर और हैदराबाद के बीच फ्लाइट चलने से दक्षिण भारतीय लोगों को प्रयागराज पहुंचने में सहूलियत होगी। कानपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट से उतरकर सड़क मार्ग से प्रयागराज की दूरी महज 225 किमी के आसपास है।
नई फ्लाइट के लिए 65 फीसदी यात्री लोड होता जरूरी
हैदराबाद-कानपुर के बीच संचालित हो रही फ्लाइट 180 सीटर है। नई फ्लाइट चलाने के लिए विमान कंपनी को न्यूनतम 65 फीसदी यात्री लोड की आवश्यकता होती है। सर्वे में दूसरी फ्लाइट के लिए पर्याप्त यात्री लोड मिला है। प्रायोगिक तौर पर बुधवार को फ्लाइट बढ़ाई गई है, सफल होने पर अन्य दिनों में भी फेरे बढ़ सकते हैं।

हैदराबाद को दूसरी फ्लाइट का शेड्यूल
हैदराबाद से कानपुर के लिए सुबह 11:20 बजे
कानपुर एयरपोर्ट पर उतरेगी दोपहर 1:25 बजे.
कानपुर एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए दोपहर दो बजे.
हैदराबाद में उतरेगी शाम 4:05 बजे
बंगलूरू के लिए भी फ्लाइट बढ़ सकती
हैदराबाद के लिए कानपुर से दूसरी फ्लाइट विमान कंपनी इंडिगो शुरू कर रहा है। यह 26 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार को उपलब्ध है। 180 सीटर फ्लाइट को ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है। यात्री लोड के आधार पर भविष्य की रूपरेखा तय होगी। बंगलूरू के लिए भी फ्लाइट बढ़ाने के लिए एयरलाइंस कंपनी से कहा गया है। - संजय कुमार, डायरेक्टर, एयरपोर्ट अथॉरिटी