Kanpur: होली बाद दोगुना हो जाएगा फ्लाइट का किराया, 16000 के पार पहुंचा टिकट; जानें दिल्ली-हैदराबाद के रेट
Kanpur News: होली के बाद कानपुर से मुंबई और बंगलूरू वापसी का किराया 16,000 के पार पहुंच गया है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, 10 मार्च के बाद ही किरायों में कमी आएगी।
विस्तार
होली पर फ्लाइट से शहर आने में लोगों को जितनी जेब ढीली करनी पड़ी, उससे ज्यादा पैसे खर्च वापसी में होंगे। दो मार्च को कानपुर से मुंबई जाने के लिए फ्लाइट का किराया दो मार्च को 8,115 रुपये रहा, जबकि तीन मार्च को 7,714 रुपये रहेगा। सात मार्च को किराया 8,802 रुपये रहेगा, जबकि आठ मार्च को किराया दोगुना से ज्यादा 16,167 रुपये हो जाएगा। नौ मार्च को किराया घटकर 12,054 रुपये और 10 मार्च को 11,277 रुपये रहेगा।
त्योहार को लेकर कानपुर एयरपोर्ट से जाने वाली फ्लाइट का भी किराया बढ़ गया है। लोग अभी से आने और जाने की फ्लाइट की टिकट बुक करा रहे हैं। कानपुर से मुंबई जाने के लिए फ्लाइट का किराया चार से छह मार्च तक किराया 5,509 रुपये से 6,923 रुपये रहेगा। वहीं, दो मार्च को कानपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का किराया 6,379 रुपये रहा। तीन से चार मार्च को किराया घटकर 5,329 रुपये से 4,174 रुपये रहेगा। पांच मार्च से आठ मार्च तक किराया 8,794 रुपये हो जाएगा।
10 मार्च से घट जाएगा किराया
कानपुर से बंगलूरू के लिए फ्लाइट का किराया दो मार्च को 11,093 रुपये रहा, जबकि तीन और चार मार्च को किराया घटकर 5,371 रुपये हो जाएगा। पांच मार्च को किराया 9,043 रुपये हो जाएगा, जबकि छह मार्च को किराया 6,759 रुपये रहेगा। सात मार्च को किराया 14,975 रुपये हो जाएगा। आठ मार्च को किराया 16,958 रुपये और नौ मार्च को किराया 13,081 रुपये हो जाएगा। 10 मार्च से किराया घट जाएगा।
होली से पहले ही करा रहे हैं कानपुर टिकट
ऐसे ही कानपुर से हैदराबाद जाने के लिए पांच मार्च तक किराया 5,105 रुपये रहेगा। छह मार्च को किराया 8,856 रुपये और सात मार्च को किराया 8,156 रुपये हो जाएगा। आठ मार्च को किराया बढ़कर 14,450 रुपये हो जाएगा। नौ मार्च को किराया 8,856 रुपये रहेगा जबकि 10 मार्च से किराया घट जाएगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि होली से पहले ही कानपुर एयरपोर्ट से आने और जाने वाले यात्री टिकट की बुकिंग करा रहे हैं।