फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Five special trains to run during the festive season; stops at Kanpur Central and Govindpuri

कानपुर: त्योहारों पर चलेंगी पांच विशेष ट्रेनें, कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी में ठहराव

Thu, 15 Oct 2026 07:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 15 Oct 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Five special trains to run during the festive season; stops at Kanpur Central and Govindpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे पांच विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें अहमदाबाद-मालदा टाउन, दिल्ली-हावड़ा, खुर्दा रोड-आनंद विहार, शकूरबस्ती-पटना और शकूरबस्ती-झंझारपुर के बीच ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनका कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव होगा।
विज्ञापन


अहमदाबाद-मालदा टाउन विशेष ट्रेन (09401/09402) अक्टूबर और नवंबर में निर्धारित तारीखों पर चलेगी। अहमदाबाद से आने वाली ट्रेन गोविंदपुरी सुबह 9:55 बजे और वापसी में शाम 4:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन (04092/04091) दिल्ली से 17 और हावड़ा से 18 अक्टूबर को एक-एक फेरा लगाएगी। यह गोविंदपुरी में क्रमशः सुबह 7:45 बजे और अगले दिन सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्दा रोड-आनंद विहार विशेष ट्रेन (08407/08408) खुर्दा रोड से 17 और आनंद विहार से 19 अक्टूबर को चलेगी। इसका गोविंदपुरी में आने-जाने के दौरान क्रमशः दोपहर 2:55 बजे और सुबह 7:50 बजे ठहराव होगा।
शकूरबस्ती-पटना अनारक्षित विशेष ट्रेन (04404/04403) पांच से 15 नवंबर के बीच निर्धारित तारीखों पर आठ-आठ फेरे लगाएगी। यह गोविंदपुरी में जाते समय रात 12:30 बजे और वापसी में सुबह 3 बजे पहुंचेगी।

वहीं, शकूरबस्ती-झंझारपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन (04410/04409) भी नवंबर में आठ-आठ फेरे लगाएगी। यह कानपुर सेंट्रल पर जाते समय रात 11:35 बजे और वापसी में दोपहर 3:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed