फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Five kg tumor removed by telescopic method, such a big operation was done for the first time in Hailat

कानपुर: पांच किलो का ट्यूमर दूरबीन विधि से निकाला, हैलट में पहली बार किया गया इतना बड़ा ऑपरेशन

Fri, 26 Nov 2021 01:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Nov 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Five kg tumor removed by telescopic method, such a big operation was done for the first time in Hailat
कानपुर हैलट - फोटो : amar ujala

कानपुर हैलट में पहली बार पांच किलो का ट्यूमर दूरबीन विधि से निकाला गया। रोगी कई साल से निजी अस्पतालों के चक्कर काट रही थी। रोगी ठीक होकर अस्पताल से अपने घर चली गई। फतेहपुर के बड़ा गांव निवासी राजरानी (75) के अंडाशय में डरमोएड सिस्ट थी।

विज्ञापन


यह सिस्ट पैदाइशी होती है। सिस्ट धीरे धीरे पांच किलो का ट्यूमर बन गई। पेट के अंदर सिस्ट के चार बार घूम जाने की वजह से महिला की तकलीफ बढ़ गई। सिस्ट के अंदर लिक्विड पदार्थ की मात्रा बहुत कम और सॉलिड अधिक होता है।
विज्ञापन


इसे 12 नवंबर को भर्ती किया गया। सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जीडी यादव ने इनकी 13 नवंबर को सर्जरी की। उन्होंने बताया कि रोगी के चीरा नहीं लगाया गया। दूरबीन विधि से धीरे-धीरे महिला का ट्यूमर काट कर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदाइशी सिस्ट होने की वजह से इसके अंदर बाल, दांत और दूसरा पदार्थ भरा हुआ था। हैलट में दूरबीन विधि से इतना बड़ा ट्यूमर निकाले जाने का यह पहला मामला है। रोगी को बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उसकी सेहत सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed