{"_id":"637d0a27df5bd621146e6baf","slug":"kanpur-five-arrested-for-stealing-from-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दुकानों में चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार, एक माह से गिरोह शहर में था सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दुकानों में चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार, एक माह से गिरोह शहर में था सक्रिय
Wed, 23 Nov 2022 12:17 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Nov 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में नौबस्ता पुलिस ने दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को यशोदानगर बाईपास से दबोच लिया। पकड़े गए सभी आरोपी बहराइच के हैं, जिन्होंने गैंग बना रखा था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी पिछले एक माह में साउथ क्षेत्र में चोरियां कर रहे थे। पांच दुकानों में सेंध लगा चुके थे। एडिशनल डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से सोमवार देर रात बहराइच के हजूरपुर भंगाहा निवासी गैंग लीडर धर्मेंद्र कश्यप, परमवीर वर्मा, नारेंद्र वर्मा, विशाल कुमार, सुनील कुमार को पकड़ा।
विज्ञापन
आरोपियों की निशानदेही पर 20 हजार रुपये, 18 मोबाइल व अन्य कीमती सामान बरामद हुआ है। धर्मेंद्र, परमवीर, नरेंद्र, विशाल व सुनील के खिलाफ नौबस्ता, हनुमंत विहार, बर्रा व कानपुर देहात के रनियां थाने में चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने पांच दिन पहले हमीरपुर रोड पर स्थित परचून की दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की थी। कानपुर देहात के रनियां चौराहे के पास स्थित एक मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर लाखों के मोबाइल चुराए थे। वह दिन में ग्राहक बनकर दुकानों में सेंध लगाते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन