फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: First made a video of a young man, then digitally arrested him and cheated him of Rs. 2.22 lakh

Kanpur: युवक का पहले वीडियो बनाया, फिर डिजिटल अरेस्ट कर 2.22 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 29 Dec 2024 11:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Dec 2024 11:14 PM IST
सार

Kanpur News: डिजिटल अरेस्ट कर 2.22 लाख ठगने का मामला सामने आया है। मामला शहर के चकेरी थानाक्षेत्र का है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Kanpur: First made a video of a young man, then digitally arrested him and cheated him of Rs. 2.22 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में नए तरीके से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। चकेरी थानाक्षेत्र में एक युवक को पहले वीडियो फ्रॉड में फंसाया गया। फिर दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता डिजिटल अरेस्ट कर 2.22 लाख रुपये ऐंठ लिए। चकेरी पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


जगईपुरवा लालबंगला निवासी जितेंद्र मेहरोत्रा के पास चार पांच दिन पहले अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाॅट्सएप पर वीडियो कॉल आई। जितेंद्र ने नंबर कंफर्म न होने पर काट दिया। 21 दिसंबर को जब वह बाथरूम में था तो वीडियो कॉल आ गई। इस बार जितेंद्र ने फोन उठा लिया। इसी दौरान सामने वालों ने उसका वीडियो बना लिया। जितेंद्र के अनुसार शातिर ने वीडियो बना लिया और फिर एडिट कर उसी को भेज कर ब्लैकमेल करने लगा। जितेंद्र के मुताबिक वह हृदयरोगी है।
विज्ञापन


एडिटेड फोटो व वीडियो भेजकर सामने से बात कर रहे शातिर ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और धमकी देने लगा। इसके बाद 23 दिसंबर को जितेंद्र से 1.22 लाख बताए गए उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के बताए गए खातों में जमा करा लिए। इसके बाद शातिरों ने एक लाख रुपये और जमा कराए। फिर डिजिटल अरेस्ट कर सवा दो लाख रुपये की मांग करने लगे। जब उन्होंने परिवार को इस घटना के बारे में बताया तब उन्हें साइबर ठगी के बारे में जानकारी मिली। उसके बाद उन्होंने चकेरी पुलिस में जाकर तहरीर दी। चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे बचें
- अगर कोई खुद को पुलिस या सरकारी एजेंसी का प्रतिनिधि बताता है और गिरफ्तारी या किसी तरह की बात करता है तो उसे नजरअंदाज करें।
- अगर कोई काॅल करके यह कहता है कि आपके नाम से पार्सल विदेश से आया है, तो सतर्क हो जाएं। केवल कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।
- अगर कोई रिश्तेदार या परिचित आर्थिक मदद मांग रहा है तो काल या वीडियो काल से उसकी सच्चाई की जांच करें।
- आनलाइन टास्क करने पर पैसा कमाने का वादा करने वाले संदेशों और चैनलों से सतर्क रहें। भुगतान प्राप्त करने से पहले किसी भी प्रकार का शुल्क न भरें।
- किसी भी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार नंबर, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड, सोशल मीडिया पर साझा न करें।

यहां करें शिकायत
किसी भी साइबर अपराध की शिकायत सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें। साथ ही स्थानीय थाने या स्थानीय साइबर थाने में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जल्दी शिकायत दर्ज कराने पर उतनी ही जल्दी बैंक खाता फ्रीज कर पैसे वापस कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। साथ ही रुपये वापस मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed