फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire, Two lakhs spent in extinguishing the fire, recovery will be done from the factory owner

Kanpur Fire: आग बुझाने में खर्च हुए दो लाख, फैक्टरी मालिक से होगी वसूली, अग्निशमन विभाग जारी करेगा नोटिस

Sun, 08 Oct 2023 03:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Oct 2023 03:08 PM IST
सार

Kanpur News: सीएफओ दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात नौबस्ता के रिहायशी इलाके संजयनगर में अवैध रूप से संचालित दो मंजिला फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी। फैक्टरी के अंदर फंसे कर्मियों का रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन
Kanpur Fire, Two lakhs spent in extinguishing the fire, recovery will be done from the factory owner
kanpur factory fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता के संजयनगर में अवैध रूप से चल रही सेना की वर्दी बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग को बुझाने में हुए करीब दो लाख के खर्च की वसूली अग्निशमन विभाग फैक्टरी मालिक से करेगा। इसके लिए विभाग की ओर फैक्टरी मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं, फैक्टरी के आसपास रहने वाले लोग भी अपने नुकसान की भरपाई के लिए फैक्टरी मालिक को ही खोज रहे हैं।

विज्ञापन

शनिवार पूरे दिन फैक्टरी मालिक वहां नहीं पहुंचा।  सीएफओ दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात नौबस्ता के रिहायशी इलाके संजयनगर में अवैध रूप से संचालित दो मंजिला फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी। फैक्टरी के अंदर फंसे कर्मियों का रेस्क्यू किया गया। मौके पर पहुंचीं दमकल की 18 गाड़ियों पर तैनात दमकल के 108 कर्मियों ने 14 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई
इसमें कन्नौज, उन्नाव और कानपुर देहात की भी एक-एक गाड़ी शामिल रही। आग बुझाने में करीब दो लाख रुपये का खर्च आया है, जो केशव विहार, मछरिया कॉलोनी निवासी फैक्टरी मालिक सुनील कुमार से वसूल किए जाएंगे। वह अवैध रूप से आबादी के बीच फैक्टरी का संचालन कर रहा था। घटना में कोई जनहानि नहीं है। फैक्टरी मालिक को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया। 

फैक्टरी मालिक का इंतजार कर रहे थे पड़ोसी
आग से आसपास के आठ घरों की दीवारें चिटक गईं। घरों के बाहर लगे मीटर, बाउंड्री पर रखे गमले, फाइबर शेड, बिजली मीटर आदि सामान पिघल गया था। पड़ोसी सूरज सिंह, राधेश्याम शुक्ला, अयान खान व सायरा ने बताया कि आग से उनका भी काफी नुकसान हुआ। इसकी भरपाई वह फैक्टरी मालिक से करेंगे। पूरे दिन लोग फैक्टरी मालिक का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed