फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire, Massive fire in Goldie Masala Factory, accident caused by short circuit, loss worth lakhs

Kanpur Fire: गोल्डी मसाला फैक्टरी में भीषण आग, शार्ट सर्किट से हुआ हादसा...लाखों का नुकसान, चार दमकल मौके पर

Tue, 26 Dec 2023 11:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Dec 2023 11:59 AM IST
सार

Kanpur News: फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही फैक्टरी में आग बुझाने वाले यंत्रो का उपयोग कर आग पर काबू का प्रयास शुरू किया गया। थोड़ी ही देर में चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गईं।

विज्ञापन
Kanpur Fire, Massive fire in Goldie Masala Factory, accident caused by short circuit, loss worth lakhs
kanpur fire accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना स्थित गोल्डी मसाला के हल्दी गोदाम में मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। जिस वक्त आग लगी, उस समय कोई कर्मी यूनिट में मौजूद नहीं था। आग लगने से लाखों रुपयों की हल्दी की हल्दी जल गई और पानी से गीली हो गई।

विज्ञापन

सुबह फैक्टरी के पास मकानों में रह रहे लोगों ने हल्दी गोदाम यूनिट की टीन शेड के ऊपर से आग की लपटें और धुंआ उठता देखा। इस पर शोर मचाते हुए फैक्टरी के सुरक्षाकर्मियों को बताया। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही फैक्टरी में आग बुझाने वाले यंत्रो का उपयोग कर आग पर काबू का प्रयास शुरू किया गया।
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई। जानकारी के मुताबिक ग्राउंड फ्लोर पर हल्दी गोदाम पिसाई यूनिट की मशीनें है, जहां शार्ट सर्किट से आग लगी है। हालांकि उस समय यूनिट बंद थी। इसके बाद ऊपरी तल रखे साबुत हल्दी के बोरों में भी लग गई। फिलहाल फायर ब्रिगेड आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed