{"_id":"63fdb71026184b8a780e9405","slug":"kanpur-fire-in-the-madauli-incident-sit-constituted-by-the-government-got-one-more-week-time-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ौली कांड: शासन की ओर से गठित एसआईटी को एक और सप्ताह का मिला समय, एकत्रित किए जा रहे वैज्ञानिक साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ौली कांड: शासन की ओर से गठित एसआईटी को एक और सप्ताह का मिला समय, एकत्रित किए जा रहे वैज्ञानिक साक्ष्य
Tue, 28 Feb 2023 01:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:41 PM IST
सार
मड़ौली कांड में शासन की ओर से एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी तय समय में सभी साक्ष्य एकत्रित नहीं कर पाई थी। लिहाजा शासन की ओर से उन्हें एक सप्ताह का समय और दिया है। सूत्राें के अनुसार मिले समय में एसआईटी विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम के साथ मिलकर वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्रित करेगी।
विज्ञापन
मां-बेटी के जिंदा जलने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शासन ने मड़ौली कांड की विवेचना कर रही एसआईटी को एक और सप्ताह का समय दिया है, जिससे कि एसआईटी बयानों के साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्यों को भी एकत्र कर सके। मड़ौली के मजरा चालहा में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के दौरान झोपड़ी में लगी आग से मां प्रमिला बेटी नेहा जिंदा जल गई थीं।
विज्ञापन
मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शासन की ओर से एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी तय समय में सभी साक्ष्य एकत्रित नहीं कर पाई थी। लिहाजा शासन की ओर से उन्हें एक सप्ताह का समय और दिया है। सूत्राें के अनुसार मिले समय में एसआईटी विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम के साथ मिलकर वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्रित करेगी।
विज्ञापन
जिससे इस कांड में आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके। मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने अब तक 72 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं हरदोई एसपी राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में बनाई गई दूसरी एसआईटी के सामने अभी तक घटनास्थल पर मौजूद रहने वाले 14 पुलिसकर्मी नहीं आए हैं।
विज्ञापन