फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire, Huge fire broke out in Rakhi Mandi, shops burnt to ashes, seven fire tenders on the spot

Kanpur Fire: राखी मंडी में लगी भीषण आग, दुकानें जलकर राख...छाया धुएं का गुबार, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर

Tue, 02 Apr 2024 10:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 Apr 2024 10:51 AM IST
सार

Kanpur News: राखी मंडी में अज्ञात कारणों से आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Kanpur Fire, Huge fire broke out in Rakhi Mandi, shops burnt to ashes, seven fire tenders on the spot
राखी मंडी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रायपुरवा थाना क्षेत्र के अफीमकोठी राखी मंडी में मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में कई झोपड़ियां व दुकानें आग की चपेट में आ गईं। वहीं, बस्ती में जमा कबाड़ ने भी आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन

यही नहीं, आसमान में काले धुंए का गुबार छा गया और आग थमने का नाम नहीं ले रही है। सूचना पर दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल कर्मचारी और स्थानीय लोग मिलकर आग बुझाने के प्रयास में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि राखी मंडी में हजारों की तादाद में झोपड़ियां और दुकानें बनी हुई हैं। इस मंडी में राखी और कबाड़ का बड़ा काम होता है। इसके चलते बड़ी मात्रा में कबाड़ जमा रहता है। मंगलवार सुबह राखी मंडी में अज्ञात कारणों से कबाड़ में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय पुलिस फोर्स व दमकल टीम मौके पर
इस आग की चपेट में कई झोपड़ियां और दुकानें आ गईं। इससे इलाके में चीख पुकार मच गई।  हादसे में अभी तक दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गई हैं। स्थानीय पुलिस फोर्स व दमकल टीम मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। इसके बाद नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed