फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur fire, Fire extinguished after four days, NDRF and SDRF have not been relieved

कानपुर अग्निकांड: चार दिन बाद बुझी आग, लौटने लगीं दमकल गाड़ियां, NDRF और SDRF को नहीं किया रिलीव

Wed, 05 Apr 2023 12:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Apr 2023 12:01 AM IST
सार

Kanpur Fire: बांस मंडी थोक कपड़ा बाजार में लगी आग चार दिन बाद बुझ सकी। हालांकि कुछ हिस्सों से अभी भी धुआं निकल रहा है। इसके चलते सक्रियता बरती जा रही है। वहीं, घटनास्थल पर तैनात पुलिस फोर्स की संख्या घटाई गई है।  

विज्ञापन
Kanpur fire, Fire extinguished after four days, NDRF and SDRF have not been relieved
हमराज कॉम्प्लेक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बांसमंडी स्थित थोक कपड़ा बाजार में लगी आग अग्निशमन विभाग चार दिनों के बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे बुझा सका। गैर जनपदों से मंगाई गईं अग्निशमन की करीब 30 गाड़ियों को वापस भेज दिया गया। घटनास्थल पर तैनात भारी भरकम फोर्स की संख्या भी घटा दी गई।

विज्ञापन

हालांकि, अभी एआर कॉम्प्लेक्स और हमराज कॉम्प्लेक्स के कुछ हिस्सों से लगातार धुआं निकल रहा है, लेकिन लपटें नहीं हैं। ऐसे में दमकल की 10 गाड़ियां अब भी तैनात हैं। बीते गुरुवार रात डेढ़ बजे ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से एआर कॉम्प्लेक्स में आग लग गई थी।
विज्ञापन

तेज हवा के कारण आग की चपेट में आसपास की पांच अन्य व्यावसायिक इमारतें भी आ गईं थीं। व्यापारियों का 1500 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था। आपस में सटी हुईं इमारतों में करीब 1200 दुकानें और गोदाम बताए गए थे। इनमें भारी मात्रा में कॉटन, टेरीकॉट और जॉर्जट के कपड़ों को स्टॉक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur fire, Fire extinguished after four days, NDRF and SDRF have not been relieved
kanpur fire accident - फोटो : अमर उजाला

तीन हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी बुलाए थे
आग बुझाने में जब जिले के नौ फायर स्टेशनों से मंगाए गए करीब 30 फायर टेंडर (गाड़ियां) भी नाकाम होने लगे, तो पुलिस कमिश्नर ने लखनऊ, उन्नाव, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, रायबरेली, आगरा आदि जिलों से तीन हाइड्रोलिक प्लेटफार्म गाड़ियों समेत 30 अन्य अग्निशमन वाहनों को बुलवाया था।

Kanpur fire, Fire extinguished after four days, NDRF and SDRF have not been relieved
kanpur fire accident - फोटो : अमर उजाला

कुछ हिस्सों से निकल रहा है धुआं
12 आईपीएस अफसरों के नेतृत्व में करीब 1000 पुलिसकर्मी घटना के बाद से लगातार आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे। सुपर हमराज और एआर कॉम्प्लेक्स में रुक रुककर आग भड़क रही थी। मंगलवार को आग बुझाई जा सकी। अफसरों ने इसकी घोषणा की, लेकिन कुछ हिस्सों से अभी भी धुआं निकल रहा है।

Kanpur fire, Fire extinguished after four days, NDRF and SDRF have not been relieved
kanpur fire accident - फोटो : अमर उजाला

एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को नहीं किया रिलीव
इसके चलते सक्रियता अभी भी बरकरार रखी गई है। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को अभी रिलीव नहीं किया गया है। जिले की करीब 10 गाड़ियों को अभी भी मौके पर तैनात रखा गया है। वहीं, 250 पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं, जो इमारतों के एक-एक हिस्से को चेक कर रहे हैं। 

Kanpur fire, Fire extinguished after four days, NDRF and SDRF have not been relieved
kanpur fire accident - फोटो : अमर उजाला

खोले गए हैं 12 सीसीटीवी कैमरे
इमारतों पर पानी की बौछार करके उन्हें ठंडा किया जा रहा है। इलाके में निगरानी के लिए 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिन्हें खोल दिया गया है। वहीं, इस ब्लॉक से जुड़े करीब 50 घरों को खाली कराया गया था, जिनमें से कुछ में लोग लौट आए हैं। पुलिस ने उन्हें अभी सक्रियता बरतने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed