फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire, Fire broke out in Dadanagar's ink factory, bakery burnt and chemical factory saved

Kanpur Fire: दादानगर की इंक फैक्टरी में लगी आग, बेकरी जली और केमिकल फैक्टरी बची, तेज धमाकों से फैली दहशत

Sun, 03 Dec 2023 09:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Dec 2023 09:52 AM IST
सार

Kanpur News: इंक फैक्टरी में इंक बनाने में प्रयोग किए जाने वाला केमिकल ड्रमों में रखे थे। आग लगने पर केमिकल के ड्रम व प्लास्टिक के गैलन धमाके के साथ फटना शुरू हो गए।

विज्ञापन
Kanpur Fire, Fire broke out in Dadanagar's ink factory, bakery burnt and chemical factory saved
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के दादानगर में शनिवार रात साढ़े आठ बजे इंक फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटों ने बगल में स्थित बेकरी, स्पेयर पार्ट्स के गोदाम को चपेट में ले लिया। बगल में स्थित केमिकल फैक्टरी तक आग पहुंचती, उससे पहले ही दमकलकर्मियों ने लपटों पर काबू पाने के साथ ही यहां रखे सारे केमिकल के गैलन हटवा दिए।

विज्ञापन

इंक फैक्टरी में तेज धमाके के साथ केमिकल के ड्रम व प्लास्टिक के गैलन फटने से दहशत फैलती रही। इंक फैक्टरी से निकली लपटों से बगल में स्थित बेकरी और स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में रखा अधिकतर सामान खाक हो गया। इंक फैक्टरी में बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। समाचार लिखे जाने तक इंक फैक्टरी में आग धधक रही थी।

विज्ञापन

ड्रम व प्लास्टिक के गैलन धमाके के साथ फटे
बेकरी और स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया गया था। रतनलालनगर निवासी अशफाक अहमद की दादानगर उद्योग कुंज में कपड़ों को रंगने में इस्तेमाल की जाने वाली इंक बनाने की फैक्टरी है। उस फैक्टरी के आधे हिस्से में कागज के गिलास बनते हैं। इंक फैक्टरी में इंक बनाने में प्रयोग किए जाने वाला केमिकल ड्रमों में रखे थे। आग लगने पर केमिकल के ड्रम व प्लास्टिक के गैलन धमाके के साथ फटना शुरू हो गए।

स्पेयर पार्ट्स के गोदाम को चपेट में ले लिया
फैक्टरी में मौजूद गार्ड ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। फैक्टरी मालिक ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने बगल में स्थित रतनलालनगर निवासी शैलेंद्र सेठी की बेकरी और उसके निचले तल पर स्पेयर पार्ट्स के गोदाम को चपेट में ले लिया। वहीं, आग स्वरूपनगर निवासी अनिल खन्ना की भी केमिकल फैक्टरी तक पहुंच पाती, उससे पहली ही स्थिति काबू कर ली गई।

विज्ञापन

लगातार पानी और फोम की बौछार करती रही दमकल
उधर, इंक फैक्टरी, बेकरी और गोदाम में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियों और कानपुर फर्टिलाइजर्स की एक गाड़ी भी लगातार पानी और फोम की बौछार करती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इंक फैक्टरी के बाहर लगे बिजली के पोल में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। इस कारण इंक फैक्टरी के बिजली बोर्ड में आग लग गई थी।

बेकरी और गोदाम की आग पर काबू पा लिया गया है। इंक फैक्टरी की आग पर काबू करने के प्रयास जारी हैं। पानी के साथ ही फोम का भी प्रयोग आग बुझाने में जा रहा है। अभी नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।  -दीपक शर्मा, सीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed