फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire Case, the commissioner handed over a check of five lakhs each to the sons

Kanpur Fire Case: पीड़ित परिवार को शासन की आर्थिक मदद, कमिश्रर ने बेटों को सौंपा पांच-पांच लाख रुपये का चेक

Wed, 15 Feb 2023 10:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Feb 2023 10:40 PM IST
सार

कानपुर देहात में मां-बेटी की मौत के मामले में सरकार की ओर से परिजनों को घायल बेटों के इलाज के लिए प्रत्येक को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है।

विज्ञापन
Kanpur Fire Case, the commissioner handed over a check of five lakhs each to the sons
शिवम को चेक देते कमिश्रर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के मड़ौली अग्निकांड में कमिश्रर ने पीड़ित परिवार के दोनों बेटों को बुधवार को कानपुर स्थित कैंप कार्यालय में पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद चेक दी। उन्होंने पट्टा, आवास आदि की मांग की कार्यवाही जल्द पूरी कराने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

मंगलवार को शवों के उठाने की सहमति पर कमिश्रर डॉ. राजशेखर ने पीड़ित परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद, पट्टा आवंटन, आवास दिलाने की बात कही थी। इधर, शासन स्तर की मांगों को पूरा कराने का भरोसा डिप्टी सीएम बूजेश पाठक ने दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को कमिश्रर ने पीड़ित परिवार के शिवम व अंश के नाम पांच-पांच लाख रुपये का चेक दोनों को कैंप कार्यालय में सौंपा। कमिश्नर ने कहा कि बाकी मांगों को भी जल्द पूरा किया जाएगा। वह और पुलिस अधिकारी लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने हर संभव मदद का दिया भरोसा
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मड़ौली गांव में हुई घटना पर तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बुधवार शाम को परिजनों से मिला। दुखद घटना पर संवेदना जताई और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष/एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। यहां कृष्ण गोपाल दीक्षित व उनके बेटे शिवम दीक्षित से मिलकर विस्तार से घटनाक्रम को जाना।

आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार इस प्रकार की घटना पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। दोषी अधिकारियों कर्मचारियों पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। शिवम दीक्षित ने प्रतिनिधि मंडल से अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द किए जाने की मांग दोहराई।

जिलाध्यक्ष/एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित परिवार से फीडबैक लिया गया है। इस प्रकरण में अधिकारियों की भूमिका को लेकर जानकारी ली गई है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी। यहां अंशु त्रिपाठी, सत्येंद्र भदौरिया, हेमू सिंह गौर, रजोल शुक्ला व जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed