फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur fire Case, Family members angry over not following the rules of funeral

कानपुर अग्निकांड: अंतिम संस्कार के नियमों का पालन न करने पर भड़के परिजन, बोले- हमारे घर की महिलाएं जानवर नहीं

Wed, 15 Feb 2023 07:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Feb 2023 07:35 PM IST
सार

मड़ौली अग्निकांड में जली मां-बेटी का अंतिम संस्कार बुधवार को हो गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से दोनों को विदाई दी। शव को ले जाते समय एक बार फिर परिजन और ग्रामीण नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि हमारे घर की महिलाएं जानवर नहीं हैं।

विज्ञापन
Kanpur fire Case, Family members angry over not following the rules of funeral
अर्थी को कांधा देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के मड़ौली अग्निकांड में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार के नियमों का पालन न किए जाने पर बुधवार की सुबह जिंदा जली मां-बेटी के परिजन और ग्रामीण भड़क गए। बोले, हमारे घर की महिलाएं जानवर नहीं है। दौड़ी चली आ रही है और आप लोग गाड़ी नहीं रोक रहे हैं।

विज्ञापन

मामला बढ़ता देख एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने माफी मांग कर लोगों को शांत कराया। दरअसल, हुआ यह कि बुधवार की सुबह प्रमिला और उनकी बेटी नेहा के शव अंतिम संस्कार के लिए शव वाहन से बिठूर घाट जा रहे थे। शव वाहन में शवों के साथ परिवार के कुछ लोग भी बैठे थे।
विज्ञापन

जब एसपी ने माफी मांगी, तब माने परिजन 
गांव से करीब दो किलोमीटर दूर चलने के बाद एक पीपल का पेड़ आता है। परिजनों के अनुसार हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार उसी पीपल के पेड़ के नीचे गाड़ी को रुकना था। वहां पर कुछ रस्में निभानी थी। इसके लिए महिलाएं भी पीछे-पीछे आ रही थी। वाहन चालक ने वहां गाड़ी नहीं रोकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ से करीब तीन सौ मीटर आगे शव वाहन पहुंच गया। इससे परिजन और ग्रामीण भड़क गए। मौके की नजाकत देख एसपी ने एंबुलेस चालक की गलती मानी और माफी मांगी। कहा कि चालक को नहीं पता था। इसलिए गाड़ी आगे बढा़ दी। तब जाकर परिजन शांत हुए और शवों को बिठूर ले गए।

बेटी व नातिन को याद कर रोईं सरोज
बुधवार को खानपुर भंसरा झींझक से मड़ौली पहुंची मृतक प्रमिला दीक्षित की मां सरोज दुबे का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वह बार बार बेटी व नातिन को याद कर रोने लगतीं। रुधें गले से कहतीं कि इकलौती नातिन नेहा उर्फ शिवा की धूमधाम से शादी करना चाहती थी। रिश्ता देखा जा रहा था। नहीं पता था कि खुशी नसीब में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed