फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: fire broke out in mattress making factory

Kanpur: गद्दा बनाने वाले कारखाने में लगी भीषण आग, तीन कार व दो बाइक भी आईं चपेट में, लाखों का नुकसान

Wed, 29 Jun 2022 01:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Jun 2022 01:54 PM IST
सार

फोम के गद्दे बनाने वाले कारखाने में आग लगने से नौबस्ता क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Kanpur: fire broke out in mattress making factory
कारखाने में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के देवकी नगर में बुधवार को फोम के गद्दे बनाने वाले कारखाने में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इलाके के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हुए। सूचना मिलते ही दमकल की करीब आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


बाबूपुरवा निवासी शानू का देवकी नगर में फोम के गद्दे बनाने का कारखाना है। बुधवार सुबह छत पर लगे टावर में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे ऊपरी तल के कमरे में आग लग गई। इस दौरान काम कर रहे दो मजदूर बाहर भागे और क्षेत्रीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। नीचे खड़ी तीन कार और दो मोटर साइकिल भी जल कर खाक हो गईं। आग से जलकर लाखों का सामान खाक हो गया।
विज्ञापन

केमिकल के कारण भड़की आग
फायर ब्रिगेड कर्मियों के अनुसार गद्दों में जिस केमिकल का प्रयोग किया जाता था, उसकी वजह से आग ज्यादा फैल गई। फैक्टरी के अंदर आग बुझाने के संसाधन भी नहीं थे।

अवैध तरीके से चल रही थी फैक्टरी
डीसीपी साउथ संजीव त्यागी ने बताया कि इतनी घनी आबादी में चल रही फैक्टरी अवैध है या नहीं इसकी जांच की जाएगी। आग बुझाने के क्या इंतजाम थे। इसे भी जांच में शामिल किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed