Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire broke out in Jai Hind Talkies which was closed for 30 years in Gumti

Kanpur: गुमटी में 30 साल से बंद पड़ी जयहिंद टॉकीज में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

Sun, 08 Jun 2025 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 10:37 PM IST
सार

Kanpur News: रिहायशी इलाके में बंद पड़ी जयहिंद टॉकीज में आग लग गई। दुकानदारों का आरोप है कि दुकानें खाली कराने को आग लगाई गई है। 

विज्ञापन
Kanpur: Fire broke out in Jai Hind Talkies which was closed for 30 years in Gumti
जयहिंद टॉकीज में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फजलगंज थानाक्षेत्र के रिहायशी इलाके गुमटी में 30 साल से बंद पड़े जयहिंद टॉकीज में रविवार शाम आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख दुकानदार अपना सामान बचाने में जुट गए। सूचना पर कर्नलगंज और फजलगंज फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की चार गाड़ियों की मदद से कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन



टॉकीज के बाहर दुकानदारों ने दुकानें खाली कराने के लिए जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 4:30 बजे जयहिंद टॉकीज से आग की लपटें और धुआं उठने लगा। इसे देखकर बाजार में अफरातफरी मच गई और दुकानदार अपना सामान निकालने में जुट गए। घनी आबादी वाले गुमटी बाजार में आग की सूचना मिलते ही अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Fire broke out in Jai Hind Talkies which was closed for 30 years in Gumti
जयहिंद टॉकीज में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दमकल के जवानों ने टॉकीज के हाल और दूसरी ओर से दो तरह से पानी की बौछार शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि टॉकीज के भीतर सुंदर फर्नीचर वालों का फर्नीचर रखा था।
विज्ञापन

Kanpur: Fire broke out in Jai Hind Talkies which was closed for 30 years in Gumti
जयहिंद टॉकीज में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
चूड़ी दुकानदार मो. नौशाद, रंगाई कारीगर मो. इमरान और पान विक्रेता अनिल त्रिपाठी व पर्स दुकानदार का आरोप है कि केवल दुकानें खाली कराने के लिए आग लगाई गई है। बताया कि पहले यह टाॅकीज आशुतोष रस्तोगी का था। उन्होंने इसे रितेश को बेच दिया है। इसलिए ज्यादातर दुकानदार अब किराया भी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

Kanpur: Fire broke out in Jai Hind Talkies which was closed for 30 years in Gumti
जयहिंद टॉकीज में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
उन लोगों ने बताया कि बंद टॉकीज में काम कर रहे मजदूरों ने ही कबाड़ में आग लगाई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि टॉकीज के भीतर मजदूर काम कर रहे थे। संभव है कि वेल्डिंग करने के दौरान आग लगी हो। जांच के बाद कारण स्पष्ट होगा। वहीं, बिठूर थानाक्षेत्र के गंगापुर नारामऊ में खेत और मंधना बिठूर रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed