{"_id":"692b34b020826bef2806fd63","slug":"kanpur-fire-broke-out-in-a-textile-warehouse-due-to-a-short-circuit-2025-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कपड़ा गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का माल जला, दमकल ने तीन घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कपड़ा गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का माल जला, दमकल ने तीन घंटे में पाया काबू
Sat, 29 Nov 2025 11:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
कपड़ा गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
जूही इलाके के रत्तूपुरवा में शनिवार देर शाम कपड़ा गोदाम में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटों को देख आसपास के गोदाम मालिकों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को और गोदाम मालिक को दी गई।
रत्तूपुरवा स्थित यह गोदाम काकादेव निवासी गोविंद भाटिया का है। इसे आनंदपुरी निवासी प्रवीन जैन ने किराये पर ले रखा है। प्रवीन ‘शेफ एंड सिक्योर लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी के माध्यम से कपड़ों की गांठों का व्यापार करते हैं। यह कपड़े मुख्य रूप से राजस्थान के भीलवाड़ा से मंगाए जाते हैं। फिर इन्हें कानपुर के जनरलगंज सहित आसपास के जिलों के कपड़ा व्यापारियों को आपूर्ति किया जाता है। गोदाम की देखरेख मैनेजर गुरमीत सिंह करते हैं। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे वह रोज की तरह गोदाम बंद करके घर चले गए थे।
लगभग आधे घंटे बाद उन्हें आग लगने की सूचना मिली। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो पाया कि गोदाम का अधिकतर हिस्सा आग की चपेट में था। आग बुझाने के लिए किदवईनगर, फजलगंज, लाटूश रोड और मीरपुर फायर स्टेशन से कुल छह दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने तीन दिशाओं से लगातार पानी की बौछारें करके आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सका।

आग बुझाने के दौरान आसपास के गोदाम मालिक भी अपने-अपने माल को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुटे रहे ताकि किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही प्रतीत हो रहा है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, गोदाम में रखे कपड़ों को कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन बाकी है। आग बुझने के बाद क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो गई लेकिन लोग अचानक हुई इस घटना से अभी भी सहमे हुए हैं।