{"_id":"63c59dccc4d34467825a2533","slug":"kanpur-fire-broke-out-in-a-shopping-complex-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Tue, 17 Jan 2023 12:26 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में हनुमंतविहार थाना क्षेत्र के हमीरपुर रोड स्थित लवकुश विहार स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार रात 12:30 बजे आग लग गई। बिजली के खंभे से तार टूटने आग लगी थी। पड़ोस के लोग बिजली का तार पड़ा होने के कारण पानी तक नहीं डाल सके जिससे आग और भड़क गई।
विज्ञापन
दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तीन मंजिला मकान में खुला है। रात करीब साढ़े दस बजे मॉल बंद कर सभी कर्मचारी अपने घर चले गए थे। रात लगभग 12 बजे मॉल के ऊपर से गुजरा बिजली का तार टूटकर मॉल के बाहर गिर गया। उससे निकली चिंगारी से मॉल के भूतल में आग लग गई। थोड़ी देर बाद आग ने अपना भीषण रूप ले लिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई। आग से करीब एक से डेढ़ करोड़ का नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन