{"_id":"63ccdcfa3bddc04fc157a8f6","slug":"kanpur-fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-the-fourth-floor-of-the-legend-hotel-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: द लीजेंड होटल की चौथी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: द लीजेंड होटल की चौथी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू
Sun, 22 Jan 2023 12:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Jan 2023 12:22 PM IST
सार
कानपुर में द लीजेंड होटल की चौथी मंजिल में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद दमकल कर्मी और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के फजलगंज स्थित द लीजेंड होटल की चौथी मंजिल में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। होटल में धुंआ भरने से भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही फजलगंज, कैंट और किदवई नगर क्षेत्र से दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही फजलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
होटल के मालिक गगन दीप सेठी हैं। बताया गया कि सुबह करीब 10:30 बजे होटल में आग लग गई। होटल में 40 कमरे हैं। घटना के वक्त होटल में 8 गेस्ट मौजूद थे। चौथी मंजिल में काम चल रहा था। वहां सिर्फ फर्नीचर और गद्दे रखे थे। जिसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। कोई जन हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन