{"_id":"60b9cb1ee3ff345c1c78d0e8","slug":"kanpur-fire-breaks-out-in-factory-making-fiber-thread-crores-of-loss-read-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फाइबर धागा बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फाइबर धागा बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
Fri, 04 Jun 2021 12:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:11 PM IST
सार
कानपुर देहात के रनियां क्षेत्र के रायपुर स्थित फाइबर धागा बनाने वाली जीपीएल फैक्टरी में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई
विज्ञापन
कानपुर की धागा बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात के रनियां क्षेत्र के रायपुर स्थित फाइबर धागा बनाने वाली जीपीएल फैक्टरी में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। उस दौरान करीब सौ मजदूर काम कर रहे थे। जो आग लगने के बाद सकुशल बाहर निकल आए।
विज्ञापन
सूचना पर माती से आठ व कानपुर नगर से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन फैक्टरी में पहले से तैयार करोड़ों रुपये का माल, मशीनरी आदि धू-धूकर जलने लगे। सुबह साढ़े दस बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। फैक्टरी प्रबंधन ने आग बुझने के बाद क्षति आंकलन की बात कही है।
विज्ञापन