फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: FIR registered against Hafiz for pressuring BBA student to convert

कानपुर: बीबीए छात्रा पर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले हाफिज पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 08 Sep 2026 11:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 08 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: FIR registered against Hafiz for pressuring BBA student to convert
मामले की जानकारी देती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
रावतपुर पुलिस ने बीबीए छात्रा पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में आरोपी हाफिज तौफीक रजा और महिला रूबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रावतपुर गांव के आदर्श नगर निवासी छात्रा के मुताबिक वह नानी के घर रहती थी। पड़ोस की मुस्लिम महिला के बच्चों को अरबी पढ़ाने के लिए एक हाफिज उनके घर आता था। आरोप है कि महिला ने उसे घर में बुर्का पहनाकर फोटो खींच ली।
विज्ञापन


चाय पिलाने के बहाने बाहर ले गई, जहां हाफिज भी पहुंचा। आरोप है कि हाफिज ने उसे बुर्का पहनकर आने, मस्जिद में रहने और नमाज पढ़ने के साथ इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाया। उसने नवंबर 2025 में कॉलेज जाना छोड़ दिया था। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर हाफिज और महिला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्रा ने मेडिकल कराने से इनकार किया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed