फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Filthy conditions in Sarsaul market business stalled due to overflowing drains

Kanpur: सरसौल बाजार में गंदगी का आलम, ओवरफ्लो नालियों के कारण व्यापार ठप, व्यापार मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 18 Jul 2026 01:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 18 Jul 2026 01:22 PM IST
सार

Kanpur News: नरवल तहसील के सरसौल बाजार में नालियां ओवरफ्लो होने से सड़कें गंदे पानी और बदबू से भर गई हैं। व्यापारियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा, जिससे न केवल व्यापार ठप हो गया है, बल्कि महामारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Filthy conditions in Sarsaul market business stalled due to overflowing drains
नालियों से ओवरफ्लाे होता गंदा पानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नरवल तहसील क्षेत्र के सरसौल बाजार में नालियों के ओवरफ्लो होने से पूरा बाजार गंदगी और बदबू की चपेट में है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे ग्राहकों और दुकानदारों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के बाहर तक पानी भर जाने के कारण ग्राहक आने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन

दुकानदार भी दुर्गंध के बीच बैठकर व्यापार करने को मजबूर हैं। व्यापारियों का कहना है कि गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।  उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री रजत पांडेय ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित और मेल के माध्यम से शिकायत भेजी गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन





जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो
व्यापारी नेता महेश वर्मा ने कहा कि व्यापारी वर्ग गंदगी में व्यापार करने को मजबूर है। सड़कों पर भरे पानी और बदबू की वजह से न तो ग्राहक आ पा रहे हैं और न ही दुकानदार ठीक से बैठ पा रहे हैं। दुर्गंध भरे पानी में दिन गुजारना मुश्किल हो गया है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल नालियों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बाजार में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed