{"_id":"6a06c8520f96a740050343d8","slug":"kanpur-filming-of-operation-kursi-and-sorry-amma-underway-in-baripal-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बरीपाल में ऑपरेशन कुर्सी और सॉरी अम्मा की शूटिंग, संजय पांडेय और राम सुजान सिंह को देखने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बरीपाल में ऑपरेशन कुर्सी और सॉरी अम्मा की शूटिंग, संजय पांडेय और राम सुजान सिंह को देखने उमड़ी भीड़
Fri, 15 May 2026 12:46 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 15 May 2026 12:46 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर के बरीपाल कस्बे में भोजपुरी फिल्मों 'ऑपरेशन कुर्सी' और 'सॉरी अम्मा' की शूटिंग चल रही है। दबंग फेम राम सुजान सिंह और संजय पांडेय जैसे कलाकारों को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग देखने उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के बरीपाल कस्बा इन दिनों पूरी तरह फिल्मी माहौल में नजर आ रहा है। गांव की गलियों में कैमरों की चमक, लाइटों की रोशनी और कलाकारों की मौजूदगी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। भोजपुरी फिल्म ऑपरेशन कुर्सी व सॉरी अम्मा की शूटिंग शुरू होते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
आसपास ही नहीं बल्कि दूर-दूर से भी लोग अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए बरीपाल पहुंच रहे हैं। फिल्म की शूटिंग में भोजपुरी के प्रसिद्ध अभिनेता संजय पांडेय, अंशुमान राजपूत, अभिनेत्री शिवानी सिंह और बॉलीवुड की सलमान खान की दबंग फिल्म में चौबे की भूमिका निभाने वाले राम सुजान सिंह सहित कई कलाकार मौजूद हैं।
विज्ञापन
शूटिंग करते फिल्मी कलाकार
- फोटो : amar ujala
बरीपाल बना मिनी फिल्म सिटी
कलाकारों को अपने बीच देखकर ग्रामीणों और युवाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का पल बता रहे हैं। हर तरफ फिल्म शूटिंग की चर्चा हो रही है और बरीपाल कस्बा इन दिनों किसी फिल्मी नगरी से कम नहीं लग रहा।