{"_id":"67fbf9fd425e7a724606b228","slug":"kanpur-fifth-youth-who-opposed-the-waqf-amendment-act-went-to-jail-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: वक्फ संशोधन कानून का विरोध करने वाला पांचवां युवक जेल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: वक्फ संशोधन कानून का विरोध करने वाला पांचवां युवक जेल गया
Sun, 13 Apr 2025 11:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वक्फ संशोधन कानून का विरोध करने वाले मछरिया निवासी वारिस को नौबस्ता पुलिस ने रविवार सुबह जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसे शनिवार रात यशोदानगर बाइपास के पास से गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही वक्फ संशोधन कानून का विरोध करने में जेल जाने वाले आरोपियों की संख्या पांच हो गई है। इससे पहले पुलिस मोहम्मद सैफ, रेहान, यशोदानगर निवासी अदनान खान, हंसपुरम निवासी मोहम्मद साहिल को जेल भेज चुकी है।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन करने वाले युवाओं की अगुवानी मोहम्मद सैफ कर रहा था। जबकि वारिस उसके सहयोगी की भूमिका में था। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने प्रदर्शन करने से पहले बृहस्पतिवार रात इलाके में पंफलेट बांट कर लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। कहा था कि कानून बन जाने से उन लोगों की संपत्ति सरकार कब्जा कर लेगी। इसलिए एकजुट होकर विरोध करना जरूरी है। हालांकि ज्यादातर लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका लेकिन वह नहीं माना। उसने उन लोगों को कायर कहा और खुद प्रदर्शन के दिन कुछ बढ़ा करने की बात कही।
सैफ का करीबी है आरोपी
मछरिया निवासी वारिस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। वह शुक्रवार रात जेल भेजे गए मास्टरमाइंड मोहम्मद सैफ का करीबी है। पूछताछ में बताया कि सोशल मीडिया पर वक्फ संशोधन कानून के विरोध में कई वीडियो वायरल है। इन वीडियो को देखकर ही वह कानून के बारे में जानने की कोशिश कर रहा था। हालांकि पुलिस ने जब उससे पूछा कि कानपुर में वक्फ की कितनी संपत्ति हैं तो वह जवाब न दे सका। बोला ज्यादा नहीं पता बस इतना जानता हूं कि जो देखा वो सही लगा तो प्रदर्शन कर दिया।
विज्ञापन
नौबस्ता इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिह ने बताया कि वक्फ संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन में आत्मदाह और पुलिस कर्मियों पर हमले में 8 नामजद और 15 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। साथ ही अज्ञात में शामिल अन्य युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।