फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fever created havoc, pneumonia and diarrhea after fever, three deaths

कानपुर: बुखार ने मचाया कोहराम, फीवर के बाद हो रहा निमोनिया और डायरिया, तीन मौत

Sun, 22 Aug 2021 11:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Aug 2021 11:14 AM IST
सार

हैलट इमरजेंसी और बालरोग अस्पताल फुल हो गया है। हैलट ओपीडी में अस्थमा अटैक के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। हैलट इमरजेंसी में वायरल फीवर के रोगी निमोनिया की शिकायत लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Fever created havoc, pneumonia and diarrhea after fever, three deaths
हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बदलते मौसम में वायरल फीवर ने कोहराम मचा दिया है। नगरीय क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीणों इलाकों में दर्जनों लोग बुखार की चपेट में हैं। लोगों के गले संक्रमण से जकड़े हैं और सांस फूल रही है। किसी के गुर्दे पर असर आ रहा है तो किसी का लिवर जवाब दे रहा है।
विज्ञापन


वायरल फीवर के बाद निमोनिया की चपेट में आए तीन रोगियों की मौत हो गई। कई रोगियों की हालत गंभीर है। हैलट इमरजेंसी और बालरोग अस्पताल फुल हो गया है। हैलट ओपीडी में अस्थमा अटैक के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। हैलट इमरजेंसी में वायरल फीवर के रोगी निमोनिया की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


कल्याणपुर ब्लाक के कुरसौली गांव में 25 रोगी वायरल फीवर की चपेट में हैं। 14 साल की किशोरी तन्नू की मौत हो गई। उसके छोटे भाई अतीक प्रजापति (10) की हालत खराब है। बताया जा रहा है कि उसकी डेंगू की जांच पॉजिटिव आई है। उसका लिवर प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह आजादनगर क्षेत्र के मुन्नालाल (48) की निमोनिया से मौत हो गई। इनका इलाज कल्याणपुर क्षेत्र के डॉक्टरों के यहां चल रहा था। इसी तरह नौबस्ता के राम प्रकाश (55) को बुखार के बाद सांस की दिक्कत हो गई थी। लालबंगला क्षेत्र की कलावती (61) की वायरल फीवर के बाद मौत हुई। उन्हें डायरिया के भी लक्षण थे।

कुरसौली गांव में ऋषि वर्मा (14), राम किशन (42), कृतिका गौतम (17), श्यामादेवी (70), सोनी (26), कुलदीप कमल (27), शालिनी (20) आदि बुखार की चपेट में हैं। इसी तरह बिधनू, सरसौल, जाजमऊ, चमनगंज, किदवईनगर आदि क्षेत्रों में वायरल का प्रकोप बना हुआ है।    

मौसम बदला है, जिससे वायरल फीवर हो रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर स्लाइड बनाई जा रही है। सभी सीएचसी, पीएचसी पर जांच के निर्देश दिए गए  हैं। अगर डेंगू जैसे लक्षण किसी में हैं तो सैंपल जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजकर जांच कराई जाएगी। जिला मलेरिया अधिकारी को इस संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
डॉ. नेपाल सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed