कानपुर: बुखार ने मचाया कोहराम, फीवर के बाद हो रहा निमोनिया और डायरिया, तीन मौत
हैलट इमरजेंसी और बालरोग अस्पताल फुल हो गया है। हैलट ओपीडी में अस्थमा अटैक के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। हैलट इमरजेंसी में वायरल फीवर के रोगी निमोनिया की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायरल फीवर के बाद निमोनिया की चपेट में आए तीन रोगियों की मौत हो गई। कई रोगियों की हालत गंभीर है। हैलट इमरजेंसी और बालरोग अस्पताल फुल हो गया है। हैलट ओपीडी में अस्थमा अटैक के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। हैलट इमरजेंसी में वायरल फीवर के रोगी निमोनिया की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
कल्याणपुर ब्लाक के कुरसौली गांव में 25 रोगी वायरल फीवर की चपेट में हैं। 14 साल की किशोरी तन्नू की मौत हो गई। उसके छोटे भाई अतीक प्रजापति (10) की हालत खराब है। बताया जा रहा है कि उसकी डेंगू की जांच पॉजिटिव आई है। उसका लिवर प्रभावित हुआ है।
कुरसौली गांव में ऋषि वर्मा (14), राम किशन (42), कृतिका गौतम (17), श्यामादेवी (70), सोनी (26), कुलदीप कमल (27), शालिनी (20) आदि बुखार की चपेट में हैं। इसी तरह बिधनू, सरसौल, जाजमऊ, चमनगंज, किदवईनगर आदि क्षेत्रों में वायरल का प्रकोप बना हुआ है।
मौसम बदला है, जिससे वायरल फीवर हो रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर स्लाइड बनाई जा रही है। सभी सीएचसी, पीएचसी पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। अगर डेंगू जैसे लक्षण किसी में हैं तो सैंपल जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजकर जांच कराई जाएगी। जिला मलेरिया अधिकारी को इस संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
डॉ. नेपाल सिंह, सीएमओ