फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: female dog who was feeding puppies beaten to death by a young man with a stick

मानवता शर्मसार: पिल्लों को दूध पिला रही कुतिया को मार डाला, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Mar 2024 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2024 11:56 PM IST
सार

कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक युवक ने पिल्लों को दूध पिला रही कुतिया को डंडे से पीटकर मार डाला। 

विज्ञापन
Kanpur: female dog who was feeding puppies  beaten to death by a young man with a stick
कानपुर में बेजुबान की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी के साहदुल्लापुर में युवक ने अपने घर के बाहर पिल्लों को दूध पिला रही कुतिया को डंडे से पीटकर मार डाला। नशेबाज की करतूत वीडियो में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि चंदर सिंह नशेबाज है। सोमवार शाम को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और विवाद करने लगा। इसके बाद एक डंडा लेकर घर से निकल गया। कुछ दूरी पर एक मकान के बाहर सड़क किनारे कुतिया अपने पिल्लों को दूध पिला रही थी। तभी चंदर ने उसके सिर पर डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी। एनजीओ आवारा बींग के संयोजक परीक्षित सिंह ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed