फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Female constable beats mother-in-law and father-in-law, report filed against eight

Kanpur: महिला कांस्टेबल ने सास-ससुर को पीटा, आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Mar 2024 10:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Female constable beats mother-in-law and father-in-law, report filed against eight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लखनऊ पुलिस मुख्यालय के अभिसूचना विभाग में तैनात महिला कांस्टेबल रुचि बाजपेई ने मायके वालों संग मिलकर बर्रा थाना क्षेत्र में सास-ससुर को लाठी-डंडों से पीट दिया। पुलिस ने महिला कांस्टेबल समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मूलरूप से कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी विनोद त्रिपाठी की पत्नी वीना ने बताया कि बहू रुचि का मायका बर्रा में है।

विज्ञापन


बहू से घरेलू विवाद था। उसकी तैनाती झांसी में थी। हाल ही में लखनऊ मुख्यालय ट्रांसफर हुआ। बीती 16 फरवरी को वह अपने पति और ड्राइवर के साथ रुचि को लेकर लखनऊ मुख्यालय में ज्वाइनिंग कराने गई थीं। समय अधिक हो जाने के चलते ज्वाइनिंग नहीं हो सकी। वह परिवार के साथ लखनऊ में हुसैनगंज स्थित एक होटल में रुक गईं। आरोप है कि देर रात बहू नातिन को छोड़कर होटल से चली गई। सुबह अपने भाई सचिन के साथ होटल लौटी।
विज्ञापन


इसके बाद रुचि को मुख्यालय में ज्वाइनिंग करा कर घर के लिए निकलीं। रुचि भी साथ थी। बर्रा में विवेकानंद इंटर कॉलेज के पास पहले से मौजूद रुचि की छोटी बहन सुरुचि, मां शशिबाला, विनोद ने कार रुकवा ली। पीटना शुरू कर दिया। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए गालीगलौज की। बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि कांस्टेबल व मायके पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed