फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: father who eloped with his son's girlfriend confessed to the crime

Kanpur: बेटे की प्रेमिका को भगाने वाले पिता ने जुर्म कबूला, कहा- बातचीत के दौरान युवती से हो गए थे प्रेम संबंध

Thu, 27 Apr 2023 09:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Apr 2023 09:21 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। एक युवती के अपने प्रेमी के पिता से ही प्रेम संबंध हो गए। यही नहीं पिता अपने बेटे की प्रेमिका को भगा ले गया। पकड़े जाने पर पूछताछ में आरोपी पिता ने अपना गुनाह कबूल किया है।

विज्ञापन
Kanpur: father who eloped with his son's girlfriend confessed to the crime
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बेटे की प्रेमिका को भगाकर ले जाने वाले पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पिता ने अपना गुनाह कबूल किया है, साथ ही अपनी पत्नी को भी कठघरे में खड़ा किया। बुधवार को चकेरी पुलिस ने बरामद की गई युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और फिर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने ले गई।

विज्ञापन


एसीपी चकेरी के मुताबिक मजिस्ट्रेट के सामने जो बयान पीड़िता देगी उसी के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी। कंचौसी गांव औरैया निवासी राजमिस्त्री कमलेश कुमार 17 मार्च 2023 को बेटे की प्रेमिका को भगा ले गया था। पुलिस ने उसे युवती के साथ मंगलवार को दिल्ली से बरामद किया। इसके बाद युवती और कमलेश से पूछताछ की गई। कमलेश ने कहा कि उसके युवती से संबंध हो गए थे। पत्नी बच्चों को लेकर अलग रहती थी। 17 मार्च को युवती को रामादेवी बुलाया। बेेटे को भी सूचना दी थी मगर वह नहीं आया। इसके बाद दोनों पनकी स्टेशन पहुंचे। ट्रेन पकड़कर दिल्ली चले गए थे। कमलेश ने कहा मुझे शर्म आती है, मगर मैं भी कुछ कर नहीं सकता था।

विज्ञापन

समाज क्या कहता, उससे मतलब नहीं
युवती से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कहा कि समाज क्या कहता है, उससे मतलब नहीं है। मुझे कमलेश पसंद है और मैं उसी के साथ रहूंगी। युवती ने कहा कि कमलेश परेशान है। उसकी मदद करने के लिए जो करना पड़े करूंगी।

युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराने के लिए भेजा गया है। कमलेश और उसके बेटे से पूछताछ जारी है। जो भी बयान युवती देगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अमरनाथ यादव एसीपी चकेरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed