फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur farrukhabad railway track news

फर्रुखाबाद-कानपुर रूट पर चार घंटे रेल यातायात रहा ठप, ट्रैक पर ट्रक फंसने से कई ट्रेने रोकी गईं

Fri, 14 Jun 2019 08:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 Jun 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
kanpur farrukhabad railway track news
रेलवे ट्रैक पर फंस गया ट्रक तो थम गई ट्रेनों की रफ्तार (फाइल फोटो)
फर्रुखाबाद के शुकुरुल्लाहपुर रेलवे क्रासिंग के लॉक से अनियंत्रित ट्रक टकरा कर ट्रैक पर फंस गया। इससे रेल यातायात करीब चार घंटे बंद रहा। दो ट्रेनें कायमगंज रेलवे स्टेशन पर रुकी रहने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी तीन क्रेन से ट्रक को ट्रैक से हटाया गया।
विज्ञापन


ट्रक चालक को आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया है। लखनऊ से हरियाणा सामान लेकर जा रहा ट्रक गुरुवार रात करीब 10.45 बजे शुकुरुल्लाहपुर रेलव क्रासिंग 165बी से निकलने के दौरान अनियंत्रित हो गया। इससे वह फाटक बंद होने पर जिसमें लॉक होता है, उससे टकरा कर ट्रैक पर जाकर फंस गया।
विज्ञापन


 

ट्रैक पर ट्रक फंसने की जानकारी पर दोनों ट्रेनों को कायमगंज रेवले स्टेशन पर रोका गया

गेटमैन कौशलेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। आरपीएफ ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान कोलकाता-आगरा कैंट और कासगंज-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस के निकलने का समय हो गया।

ट्रैक पर ट्रक फंसने की जानकारी पर दोनों ट्रेनों को कायमगंज रेवले स्टेशन पर रोक दिया गया। तीन क्रेनें मंगा कर ट्रक को ट्रैक से हटाने का काम शुरू कराया गया। भोर में करीब 3.30 बजे ट्रैक से ट्रक को हटाया गया। इसके बाद कोलकाता-आगरा कैंट ट्रेन को 4.24 बजे निकाला गया और कासगंज-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस ट्रेन को 4.45 बजे निकाला गया। ट्रक के फंसने से रेलवे ट्रैक में कुछ खराबी आ गई। उसकी मरम्मत का काम शुक्रवार को कराया गया। इससे ट्रेनों को ट्रैक से धीमी गति से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed