फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Farmer's son dies after drowning in flood water

Kanpur: किसान ने बाढ़ के पानी में डूबे भतीजे व पड़ोसी के बेटे को बचाया, खुद का बेटा फिसला, मौत से मचा कोहराम

Mon, 23 Sep 2024 01:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2024 01:12 AM IST
सार

Kanpur News: नवाबगंज के कटरी बनियापुरवा में बाढ़ के पानी में डूबकर किसान के इकलौते बेटे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: Farmer's son dies after drowning in flood water
आदित्य की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवाबगंज के कटरी क्षेत्र में रविवार दोपहर बाढ़ के पानी में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। किसान के साथ खेत जा रहा बेटा, भतीजा और पड़ोसी का पुत्र गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में डूब गए। किसान ने भतीजे और पड़ोसी के बेटे को तो बचा लिया, लेकिन अपने 13 साल के बेटे को नहीं बचा सका। बहाव तेज होने के कारण वह उसके हाथ से फिसलकर बह गया। कुछ देर बाद करीब 25 मीटर दूर बेटे का शव मिला।
विज्ञापन


कटरी क्षेत्र के बनियापुरवा गांव निवासी राजकुमार निषाद किसानी करते हैं। परिवार में पत्नी पुष्पा, एक साल की बेटी काव्या और इकलौता बेटा आदित्य (13) था। आदित्य क्षेत्र के एक स्कूल में पांचवीं का छात्र था। राजकुमार ने बताया बाढ़ के चलते बनियापुरवा और भवानीपुर समेत कटरी क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हैं। कहीं-कहीं बाढ़ का पानी 10 फीट तक भर गया है। दोपहर में वह बेटे आदित्य, बड़े भाई अनिल के बेटे करन और पड़ोसी राकेश के बेटे जैकी के साथ घर से भवानीपुर गांव स्थित अपने खेत की तरफ पैदल पानी के बीच से जा रहे थे।
विज्ञापन

भवानीपुर गांव से कुछ पहले ही गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में तीनों बच्चे डूब गए। बच्चों की चीख सुनकर उन्होंने जैकी व करन को बाहर निकाल लिया, लेकिन बेटा आदित्य हाथ से छूट कर तेज बहाव में बह गया। हादसे की सूचना पाकर परिवार और गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और आदित्य की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद आदित्य अचेतावस्था में मिला। परिजन उसे लेकर हैलट पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

उठो मेरे आदित्य, घर चलो, काव्या बुला रही है
इकलौते बेटे आदित्य की मौत की खबर पाकर मां पुष्पा गांव की कई महिलाओं के साथ हैलट इमरजेंसी पहुंची। वहां बेटे का शव स्ट्रेचर पर देख रो पड़ी। बेटे को अपने सीने से लगाकर कहा कि उठो मेरे लाल, आदित्य उठो घर चलो, छोटी बहन काव्या बुला रही है। पति से कहती रही कि तुम्हारे सामने बेटे की जान चली गई और तुम देखते रहे। पुष्पा और परिवार के अन्य लोगों की हालत देख गांव की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधाती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed