{"_id":"5fad151c8ebc3e9b7c13c468","slug":"kanpur-farmer-committed-suicide-due-to-less-production-of-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: धान की फसल में उत्पादन कम होने से परेशान किसान फांसी पर झूला, पेड़ से लटकती मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: धान की फसल में उत्पादन कम होने से परेशान किसान फांसी पर झूला, पेड़ से लटकती मिली लाश
Thu, 12 Nov 2020 04:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Nov 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में किसानों के आत्महत्या करने का मामला थामने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसानों के आत्महत्या करने की खबरें आ रही हैं। कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र के ऐमा विषधन गांव में धान की फसल में उत्पादन कम होने से परेशान एक किसान ने आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह में किसान का शव खेत पर पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन
पेड़ में शव लटका मिलन की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार की सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने किसान का शव लटकता देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मृतक किसान के घर पर इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अभीतक मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक रामसिंह (60) किसान ऐमा विषधन गांव निवासी के थे। उनके परिवार में पत्नी भारती, बेटा गोविंद और बेटी पूजा है। राम सिंह ने इस बार अपने खेत में धान के फसल की बुवाई की थी। फसल का उत्पादन आधे से भी कम हुआ था, इससे वह काफी परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन