{"_id":"689b5c6c2048190d76048693","slug":"kanpur-even-after-27-days-the-drowned-teenager-is-not-found-2025-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 27 दिन बाद भी डूबे किशोर का नहीं चला पता, मां रो-रोकर बेहाल, बहन ने फोटो में बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 27 दिन बाद भी डूबे किशोर का नहीं चला पता, मां रो-रोकर बेहाल, बहन ने फोटो में बांधी राखी
Tue, 12 Aug 2025 08:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Aug 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
सूरज की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नेताजीनगर पीएसी मोड़ निवासी सूरज (14), रौनक, राज और शुभम 18 जुलाई को सिद्धनाथ घाट नहाने गए थे। सूरज और रौनक डूब गए थे। इसमें रौनक का शव तो घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर महाराजपुर के जाना गांव से बरामद हो गया था लेकिन सूरज का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मां गीता रो-रोकर हाल बेहाल है। उनका कहना है कि हर पल लगता है कि बेटा अब आएगा।
विज्ञापन
सूरज की फोटो के साथ पिता चंद्रपाल, बहन सलोनी व मां गीता
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के रनियां में रहने वाली शादीशुदा बहन सलोनी ने सूरज की फोटो में राखी बांधी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि लापता किशोर की तलाश की जा रही है।