फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur EO reprimanded Jal Kal in charge warning against any laxity in work

Kanpur: ईओ ने जलकल प्रभारी को फटकारा, बोले- काम में ढिलाई न बरतें, अब फोटो-वीडियो से होगी कार्य की मॉनिटरिंग

Sat, 04 Jul 2026 12:02 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 04 Jul 2026 12:02 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज नगर पालिका के ईओ डॉ. राजेश कुमार ने जलकल विभाग की बैठक में खराब सरकारी हैंडपंपों और वाटर कूलरों की 24 घंटे के भीतर मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्य की पारदर्शिता के लिए अब कर्मचारियों को कार्यस्थल की फोटो और वीडियो विभागीय ग्रुप पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
Kanpur EO reprimanded Jal Kal in charge warning against any laxity in work
नगर पालिका में बैठक को संबोधित करते ईओ पालिका - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में गंगाघाट नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने शुक्रवार को पालिका सभागार में जलकल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर काम में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने की हिदायत दी। कर्मचारियों से कहा कि बनाए गए ग्रुप में कराए जाने वाले कार्य का फोटो और वीडियो जब लोड होगा, तभी माना जाएगा कि कार्यस्थल पर कार्य किया गया।

विज्ञापन

ऐसा न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कार्य में शिथिलता बरतने पर जलकल प्रभारी को फटकार भी लगाई गई। ईओ ने कहा कि खराब सरकारी हैंडपंप, सोलर पंप और वाटर कूलर की 24 घंटे के अंदर मरम्मत की जाए। साथ ही मरम्मत कार्य की फोटो और वीडियो विभाग के ग्रुप पर लोड किया जाए। इसके अलावा संबंधित कार्य पूरा हुआ अथवा नहीं।

विज्ञापन
Trending Videos





शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं की गई
इसकी रिपोर्ट से उन्हें अवगत कराया जाए। ऐसा न करने वाले कर्मचारी विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहे। कार्य में शिथिलता बरतने पर जलकल प्रभारी को फटकार लगाई गई। बताया कि जानकारी मिली कि कई जगह हैंडपंप और वाटर कूलर खराब हैं। लोगों की शिकायत के बाद भी उनकी मरम्मत नहीं की गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के नगरीय प्रभारी अनूप शुक्ला भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed