{"_id":"6329542ea0ae7c0b0d4c3a6f","slug":"kanpur-engineer-had-sold-software-to-10-more-bookies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: इंजीनियर ने ऑनलाइन ठगी के लिए 10 और सटोरियों को बेचा था सॉफ्टवेयर, क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: इंजीनियर ने ऑनलाइन ठगी के लिए 10 और सटोरियों को बेचा था सॉफ्टवेयर, क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा
Tue, 20 Sep 2022 11:19 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:19 AM IST
सार
लव पर आरोप है कि उसने लॉटरी के नाम पर ठगने वाले सटोरिये को सॉफ्टवेयर बेचा था जिससे उसने ठगी की थी। जांच में सामने आया कि लव ने वही सॉफ्टवेयर 10 और सटोरियों को बेचा था।
विज्ञापन
लव गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बीते शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ कानपुर की टीम ने बिठूर के गुलमोहर अपार्टमेंट निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर लव गुप्ता को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस उसे अपने साथ ले गई थी। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
लव पर आरोप है कि उसने लॉटरी के नाम पर ठगने वाले सटोरिये को सॉफ्टवेयर बेचा था जिससे उसने ठगी की थी। जांच में सामने आया कि लव ने वही सॉफ्टवेयर 10 और सटोरियों को बेचा था। मुंबई पुलिस उसे दोबारा रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
पूछताछ में लव ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने गोपाल शेट्टी के लिए सॉफ्टवेयर डिजाइन किया था, जो ईगल इंटरप्राइजेज नाम से मुंबई में कंपनी चलाता है। सॉफ्टवेयर को गो-डैडी डॉट काम से डोमेन लेकर गोपाल शेट्टी को 16 लाख रुपये में बेच दिया था। एसटीएफ के मुताबिक गोपाल शेट्टी ने उस सॉफ्टवेयर के माध्यम से लिंकदेकर काफी संख्या में अवैध ऑनलाइन लॉटरी के वेंडर तैयार किए। बाद में इनके जरिये महाराष्ट्र व मुंबई में सैकड़ों लोगों से धोखाधड़ी करके करोड़ों की ठगी की। लव गुप्ता साफ्टवेयर को डिजाइन करने के साथ-साथ उसका मेंटेनेंस भी करता था। इसके बदले उसे मोटा कमीशन मिलता था।
विज्ञापन