फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas Dubey Arrest in Ujjain News in Hindi: Kanpur Encounter Gangster Vikas Dubey Arrested from Ujjain

Vikas Dubey Arrested: उज्जैन से पकड़ा गया विकास दुबे, सुनियोजित तरीके से किया आत्मसमर्पण

Thu, 09 Jul 2020 09:53 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, उज्जैन
अमर उजाला नेटवर्क, उज्जैन Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 09 Jul 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Arrest in Ujjain News in Hindi: Kanpur Encounter Gangster Vikas Dubey Arrested from Ujjain
गिरफ्तार विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला

कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत का आरोपी कुख्यात विकास दुबे आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गुरुवार को विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया है। उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विकास दुबे महाकाल मंदिर जा रहा था, जब उसे सुरक्षाकर्मियों ने पहचान लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दबाव देने पर उसने अपनी पहचान उजागर की और स्वीकार किया कि वह विकास दुबे ही है। उन्होंने बताया कि विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। खबर है कि विकास दुबे ने सुनियोजित तरीके से अपनी गिरफ्तारी दी है। उसने गुरुवार को महाकाल मंदिर में जाकर पर्ची कटाई, जिसके बाद मंदिर के सुरक्षाकर्मी ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विकास दुबे की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि मध्यप्रदेश पुलिस को इंटेलिजेंस से कुख्यात अपराधी विकास दुबे के उज्जैन आने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी की है।

उन्होंने कहा कि 'यह पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है। विकास दुबे एक क्रूर हत्यारा है। मध्यप्रदेश पुलिस अलर्ट पर थी। उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। हमने उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचित कर दिया है।'

मालूम हो कि कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के दौरान हुए खूनी संघर्ष में सीओ सहित पुलिस के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। अपराधियों ने पुलिस बल को चारों ओर से घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी और आठ जवानों को मौत के घाट उतार दिया था। 
 

इसके बाद से ही यूपी समेत कई राज्यों की पुलिस विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। बीच में विकास के दिल्ली एनसीआर में छिपे होने की भी खबर आई थी, लेकिन वह एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।

मालूम हो कि 2 जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के बाद से ही विकास दुबे फरार चल रहा था। उसपर पांच लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई थी। इसके साथ ही पुलिस जगह-जगह पोस्टर लगाकर उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

आज सुबह उज्जैन महाकाल मंदिर में उसने पूरी योजना के तहत अपनी गिरफ्तारी दी है। पहले वह सामान्य लोगों की तरह पूजा की लाइन में लगा। उसके बाद अचानक मंदिर परिसर में चिल्ला-चिल्ला कर खुद को विकास दुबे बताया।इसके बाद मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मंदिर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर फ्रीगंज इलाके में कंट्रोल रूम लेकर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed