फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vikas Dubey Kanpur Gangster: Kanpur Encounter Main Accused Vikas Dubey Mother Asks Govt To Spare His Life

Vikas Dubey News: गिरफ्तारी के बाद छलका विकास दुबे की मां का दर्द, बोलीं- जान बख्श दे सरकार

Thu, 09 Jul 2020 12:03 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 09 Jul 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Gangster: Kanpur Encounter Main Accused Vikas Dubey Mother Asks Govt To Spare His Life
विकास दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से पकड़ा गया है। उसने एनकाउंटर से बचने के लिए सुनियोजित तरीके से मंदिर के प्रांगण में अपनी गिरफ्तारी दी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


विकास के पकड़े जाने के बाद उसकी मां ने सरकार से जान बख्श देने की गुहार लगाई है। विकास की मां ने बताया कि वह हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करता था और उनका श्रृंगार करवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भोले बाबा ने ही आज मेरे बेटे की जान बचाई है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि बेटे विकास दुबे की जान बख्श दी जाए।

उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने विकास की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया है कि विकास दुबे महाकाल मंदिर जा रहा था, जब उसे सुरक्षाकर्मियों ने पहचान लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

मालूम हो कि कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के दौरान हुए खूनी संघर्ष में सीओ सहित पुलिस के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। अपराधियों ने पुलिस बल को चारों ओर से घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी और आठ जवानों को मौत के घाट उतार दिया था। 
 
इसके बाद से ही यूपी समेत कई राज्यों की पुलिस विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। बीच में विकास के दिल्ली एनसीआर में छिपे होने की भी खबर आई थी, लेकिन वह एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।
 

मालूम हो कि 2 जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के बाद से ही विकास दुबे फरार चल रहा था। उसपर पांच लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई थी। इसके साथ ही पुलिस जगह-जगह पोस्टर लगाकर उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

आज सुबह उज्जैन महाकाल मंदिर में उसने पूरी योजना के तहत अपनी गिरफ्तारी दी है। पहले वह सामान्य लोगों की तरह पूजा की लाइन में लगा। उसके बाद अचानक मंदिर परिसर में चिल्ला-चिल्ला कर खुद को विकास दुबे बताया।

इसके बाद मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मंदिर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर फ्रीगंज इलाके में कंट्रोल रूम लेकर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed