फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Election Result 2022: Kanpur District Vidhan Sabha Seats Result AAP Got Less Votes than NOTA News in Hindi

Kanpur Election Result: पंजाब में चली आप की करिश्माई झाड़ू की यहां हुई सफाई, नोटा से कम वोट मिले, प्रत्याशियों की जमानत जब्त

Fri, 11 Mar 2022 12:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 11 Mar 2022 12:47 PM IST
सार

कानपुर में दस सीटों में से सात पर आप के प्रत्याशी नोटा (इनमें से कोई नहीं) से भी पिछड़ गए। सभी की जमानत जब्त हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Election Result 2022: Kanpur District Vidhan Sabha Seats Result AAP Got Less Votes than NOTA News in Hindi
आम आदमी पार्टी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में जबरदस्त प्रदर्शन कर अपने दम पर सरकार बनाने जा रही आम आदमी पार्टी ने गोवा और उत्तराखंड में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। लेकिन उत्तर प्रदेश में झाड़ू नहीं चली। कानपुर की बात करें तो दस सीटों में से सात पर आप के प्रत्याशी नोटा (इनमें से कोई नहीं) से भी पिछड़ गए।
विज्ञापन


सभी की जमानत जब्त हो गई। गोविंदनगर, किदवई नगर, आर्यनगर के प्रत्याशी ही नोटा से आगे निकल पाएं हैं। यही नहीं, कई क्षेत्रीय दल व निर्दलीय भी नोटा से ज्यादा वोट हासिल करने में नाकाम रहे। सीसामऊ, बिठूर, महाराजपुर, घाटमपुर, कैंट, कल्याणपुर और बिल्हौर में आप का कोई भी प्रत्याशी नोटा से ज्यादा वोट नहीं पा सका।
विज्ञापन


कुल दस सीटों पर आप को 9,356 वोट मिले वहीं 11, 454 लोगों ने नोटा बटन दबाया। इसके अलावा जन अधिकार पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, विकासशील इंसान पार्टी, राष्ट्रीय जन उत्थान पार्टी, जन अभियान पार्टी, अर्जक अधिकार दल, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट), राष्ट्रीय विकलांग पार्टी, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी, भारतीय समता पार्टी समेत कई निर्दलीय प्रत्याशियों को भी नोटा ने पछाड़ते हुए वोट के मामले में पांचवां-छठा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शहर में आप का वोट प्रतिशत कुल 0.6 प्रतिशत रहा। जबकि आप के बड़े नेता संजय सिंह ने शहर में रोड शो भी किया था। गुरुवार शाम को पार्टी की बैठक में तय हुआ कि अब पार्टी निकाय चुनावों को मजबूती से लड़ेगी।

जिलाध्यक्ष अरविंद कटियार ने कहा कि वोट मांगते समय लोग कह रहे थे कि दिल्ली का मॉडल ठीक है, लेकिन संगठन मजबूूत नहीं है। अगली बार साथ देने का आश्वासन मिला।


 

विधानसभा क्षेत्र    प्रत्याशी का नाम            वोट मिले     नोटा 
गोविंद नगर        कवरदीप सिंह चिंटू फौजी    2141      1094
किदवई नगर        विवेक द्विवेदी                1129            1067
आर्य नगर            अनुज शुक्ला                818           547
बिठूर                सोमनाथ पाल                694                1759
छावनी                राशिद जमाल                536                740
कल्याणपुर            अरुण कुमार                721                894
महाराजपुर            उमेश सिंह यादव            767            1372
बिल्हौर                सत्येंद्र कुमार                559              1664
सीसामऊ            सुनील बाबू                    563                664
घाटमपुर                संजय पाल                1428                1653
योग                                                9,356                    11,454
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed